फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi said modi ji had not space for dalits in his heart

राहुल को आंख मारने से फुर्सत मिले तो जांच लें दलितों के लिए मोदी सरकार के काम का लेखा जोखा- शाह

Thu, 09 Aug 2018 10:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 09 Aug 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi said modi ji had not space for dalits in his heart

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर करारा तंज कसते हुए कहा है कि अगर उन्हें आंख मारने से फुर्सत मिल जाए तो सरकार के दलितों के लिए किए जाने वाले काम का लेखा जोखा ले लें। 

विज्ञापन


राहुल ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दलित विरोधी मानसिकता वाला व्यक्ति करार दे दिया था। दिल्ली के जंतर-मंतर पर दलित संगठनों के विरोध प्रदर्शन में राहुल ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी के दिल में दलितों के लिए कोई जगह नहीं है। अगर ऐसा होता तो आज दलितों के लिए नीतियां अलग होतीं। उन्होंने कहा कि मोदी जी जब मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने अपनी किताब में भी लिखा था 'दलितों को सफाई करने से आनंद मिलता है'। यहीं उनकी सोच है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने कई ट्वीट संदेशों के जरिए राहुल के उस बयान का जवाब दिया। शाह ने कहा कि दिलतों को अपमानित करने की परंपरा कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों की रही है। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एससी-एससी कानून में सबसे ठोस संशोधन किया और ओबीसी कमिशन का रास्ता प्रशस्त किया है। जबकि कांग्रेस की एससीएसटी को अपमानित करने, मंडल कमिशन की रिपोर्ट को दबाए रखने और ओबीसी को कमजोर करने की परंपरा रही है। 


शाह ने यह ट्वीट राहुल केजंतर मंतर पर एक समारोह में पीएम को दलित विरोधी कहने के बाद किया। शाह ने अपने हरेक ट्वीट में कहा कि राहुल को आंख मारने और संसद में अवरोध पैदा करने से फुर्सत मिले तो सरकार के काम काज के बारे में पता लगा लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed