फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi said in Cambridge University that China talks about goodwill BJP made allegations

Rahul on China: कैम्ब्रिज में राहुल बोले- चीन सद्भावना की बात करता है; भाजपा बोली- कांग्रेस-चाइना भाई-भाई'

Fri, 03 Mar 2023 09:41 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 03 Mar 2023 09:41 PM IST
सार

Rahul Gandhi in Controversy Again: राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में दिए संबोधन में कई ऐसे बयान दिए हैं, जो विवादों में आ गए हैं। उनका एक और बयान सामने आया है, जो चीन के बारे में है। इसे लेकर भाजपा उन पर हमलावर हो गई है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi said in Cambridge University that China talks about goodwill BJP made allegations
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल के बयान से बढ़ा विवाद - फोटो : Twitter

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी हाल ही में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में एमबीए छात्रों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यह आरोप लगाया कि उनके फोन की जासूसी होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत को बर्बाद कर रहे हैं और भारत में लोकतंत्र पर प्रहार हो रहा है। अब उनका एक और बयान सामने आया है, जिसमें वे चीन की तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


राहुल का बयान क्या है?
एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक तरफ राहुल गांधी हैं और दूसरी तरफ एक स्लाइड नजर आ रही है, जो कथित तौर पर राहुल के दिए प्रेजेंटेशन का हिस्सा बताई जा रही है। इस स्लाइड में चीन के संदर्भ में 'फोर्स ऑफ नेचर' और 'एस्पायरिंग सुपरपावर' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इस प्रेजेंटेशन के दौरान राहुल गांधी ने चीन के संदर्भ में एमबीए छात्रों को बताया, ''मैं चीन के मामले विशेषज्ञ नहीं हूं, लेकिन मेरी उसे लेकर एक समझ है। एक तरफ अमेरिका वैयक्तिक स्वतंत्रता की बात करता है, दूसरी तरफ चीन सद्भावना को महत्व देता है। उनका विचार एक ऐसे समाज का है, जिसमें सद्भावना हो। उन्होंने सांस्कृतिक क्रांति देखी है, गृह युद्ध देखा है, लेकिन अब चीन ऊर्जा की बात करता है, प्रक्रिया की बात करता है।'' 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- फिर विवादों में राहुल गांधी: लंदन में पाकिस्तान से की थी भारत की तुलना, US जाकर असहिष्णुता का मुद्दा उठाया

राहुल पर भाजपा हुई हमलावर, कहा- आपको तो बेबुनियाद आरोप लगाने की भी आजादी है
भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, ''राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं, भारत और भारत की जनता का अपमान करते हैं। वे भारत की संस्थाएं जैसे सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग, मीडिया, सभी की आलोचना करते हैं। आपने मोदी जी के खिलाफ अनर्गल आरोप लगाए। आप भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं, फिर भी आपको बेबुनियाद आरोप लगाने की आजादी है या नहीं? लेकिन आप विदेश जाकर भारत का अपमान करें, ये राजनीतिक शिष्टाचार नहीं है।'' 


यह भी पढ़ें- कैम्ब्रिज में भारत सरकार को ही घेरने लगे राहुल, बोले- 'मेरी जासूसी होती है, लोकतंत्र खतरे में'

'राहुल चीन को सद्भावना का प्रतीक बता रहे'
उन्होंने कहा, ''विदेशी सरजमीं पर भारत की आलोचना न करें। राहुल गांधी जब-जब विदेश जाते हैं, यही करते हैं। वे चीन को सद्भावना का प्रतीक बता रहे हैं। आज देश राहुल गांधी के सही चेहरे को देखे कि कैसे वे भारत में संस्थाओं का अपमान करते हैं और विदेश में जाकर भारत की जनता अपमान और चीन का गुणगान करते हैं। पाकिस्तानी आतंकवाद पर चुप्पी रखते हैं। हम इसकी भर्त्सना करते हैं।''

'कांग्रेस-चाइना भाई-भाई'
राहुल के बयानों के बीच भाजपा नेता अमित मालवीय ने 74 सेकंड का एक एनिमेटेड वीडियो ट्विटर पर साझा किया। इस वीडियो के बहाने उन्होंने तंज कसा कि कांग्रेस-चाइना भाई-भाई।
 

राहुल बोले- पेगासस के जरिए मेरी जासूसी हुई
दरअसल, राहुल गांधी के संबोधन का विषय 'लर्निंग टू लिसेन इन इन 21 सेंचुरी' था। उन्होंने कहा, 'भारत में मीडिया और न्यायपालिका नियंत्रण में है। मेरे फोन में पेगासस सॉफ्टवेयर था, जिसके जरिए मेरी जासूसी होती थी। खुफिया अधिकारियों ने मुझे बताया कि आपका फोन रिकॉर्ड हो रहा है। विपक्ष के कई नेताओं पर झूठे केस किए गए। मेरे ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज कराए गए हैं। ऐसे मामलों में केस दर्ज हुए, जो बनता ही नहीं था। जिनका कोई मतलब भी नहीं बनता था। हम अपना बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं।'




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed