फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi's sudden desire to get real laughable: Himanta biswa sarma

Himanta Biswa Sarma: असम के CM ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- रील लाइफ पर ध्यान देने के बजाय रियल बनें

Sun, 09 Jul 2023 06:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 09 Jul 2023 06:30 PM IST
सार

Himanta Biswa Sarma: सरमा ने दावा किया कि जब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तस्वीरें खिंचवा रहे थे, तब किसानों के साथ धक्का-मुक्की हुई। हरियाणा में कांग्रेस नेताओं ने बताया था कि राहुल ने धान की बुआई की, ट्रैक्टर चलाया और खेतों में काम करने वाली महिला मजदूरों के लिएए लाया गया खाना खाया। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi's sudden desire to get real laughable: Himanta biswa sarma
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : एएनआई

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने एक बार फिर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। सरमा ने कहा कि राहुल में अचानक पैदा हुई वास्तविक दिखने की इच्छा और उतावलापन 'हास्यास्पद' है। वह शनिवार को कांग्रेस नेता के हरियाणा के सोनीपत जिले के मदीना गांव में अचान रुकने का जिक्र कर रहे थे, जहां उन्होंने लोगों से बातचीत की और खेतों में काम करने वाले किसानों के साथ समय बिताया। 

विज्ञापन

 

सरमा ने दावा किया कि जब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तस्वीरें खिंचवा रहे थे, तब किसानों के साथ धक्का-मुक्की हुई। हरियाणा में कांग्रेस नेताओं ने बताया था कि राहुल ने धान की बुआई की, ट्रैक्टर चलाया और खेतों में काम करने वाली महिला मजदूरों के लिएए लाया गया खाना खाया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के साथ राहुल के एक शॉर्ट वीडियो को साझा करते हुए अपने ट्वीट में सरमा ने कहा, राजकुमार में अचानक पैदा हुई वास्तविक दिखने की इच्छा और उतावलापन हास्यास्पद है। लेकिन भगवान के लिए अपनी फोटो और वीडियो टीम से तस्वीरें खिंचवाने के उत्साह में हमारे अन्नदाताओं की गरिमा से खिलवाड़ न करें। 
 

विज्ञापन

सरमा ने कहा, खुद को किसान बताने के लिए किसानों से धक्का-मुक्की करना निंदनीय है मिस्टर गांधी। रील जीवन पर ध्यान देने के बजाय रियल बनें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed