फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi's letter to EAM S Jaishankar, said- release 37 Tamil fishermen from Sri Lanka

Tamil Nadu: राहुल गांधी का विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र, कहा- 37 तमिल मछुआरों की श्रीलंका से कराएं रिहाई

Sat, 28 Sep 2024 06:38 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sat, 28 Sep 2024 06:38 PM IST
सार

राहुल गांधी ने लिखा कि 21 सितंबर 2024 को श्रीलंकाई अधिकारियों ने 37 तमिल मछुआरों की गिरफ्तारी की। साथ ही उनकी नौकाओं को जब्त कर लिया था। इनकी रिहाई कराई जाए। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi's letter to EAM S Jaishankar, said- release 37 Tamil fishermen from Sri Lanka
विदेश मंत्री एस जयशंकर और राहुल गांधी। - फोटो : ANI

विस्तार

श्रीलंका की नौसेना द्वारा बार-बार पकड़े जा रहे तमिल मछुआरों की रिहाई कराने की मांग को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने मछुआरों की रिहाई कराने और जब्त की गई नावों को छोड़ने के लिए श्रीलंका के अधिकारियों से बात करने के लिए कहा है।  पत्र में राहुल गांधी ने लिखा कि 21 सितंबर 2024 को श्रीलंकाई अधिकारियों ने 37 तमिल मछुआरों की गिरफ्तारी की। साथ ही उनकी नौकाओं को जब्त कर लिया था। मयिलादुथुराई से कांग्रेस की सांसद आर सुधा ने मुझे मामले से अवगत कराया। 

विज्ञापन


पत्र में लिखा गया कि गिरफ्तार मछुआरे छोटे पैमाने पर तट के करीब काम करते हैं। घटना वाले दिन उन्होंने संकट में फंसी एक श्रीलंकाई नाव को बचाने का प्रयास किया था। बताया गया कि मछुआरों ने बचाव में सहायता के लिए श्रीलंकाई अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बावजूद श्रीलंका के अधिकारियों ने मछुआरों को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। वहीं जब्त की गईं मछली पकड़ने वाली नावें सामूहिक संसाधनों के माध्यम से खरीदी गईं थीं। 
विज्ञापन


पत्र में राहुल गांधी ने लिखा कि श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा छोटे और सीमांत भारतीय मछुआरों को पकड़ने की बार-बार होने वाली घटनाओं, संपत्ति की जब्ती और भारी जुर्माना लगाने की कड़ी निंदा की जानी चाहिए। मैं अनुरोध करता हूं कि इस मामले को श्रीलंकाई अधिकारियों के साथ उठाएं और मछुआरों और उनकी नौकाओं की शीघ्र रिहाई कराएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले सीएम स्टालिन ने लिखा था विदेश मंत्री को पत्र
वहीं इससे पहले तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि- हाल के हफ्तों में श्रीलंकाई अधिकारियों की तरफ से तमिलनाडु के मछुआरों को हिरासत में लेने की मामलों में जबरदस्त बढोत्तरी हुई है। इसके साथ ही सीएम स्टालिन ने उनसे राज्य के मछुआरों के पारंपरिक अधिकारों को बनाए रखने के लिए एक स्थायी समाधान खोजने के लिए आवश्यक ठोस कदम उठाने का अनुरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed