फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi's Kerala Congress leaders filled with enthusiasm, said- they are united for the purpose ahead

Congress: राहुल गांधी के केरल कांग्रेस के नेताओं में भरा जोश, कहा- वे आगे के उद्देश्य के लिए एकजुट

Sun, 02 Mar 2025 01:17 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sun, 02 Mar 2025 01:17 PM IST
सार

शुक्रवार को कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी की रणनीति पर विचार-विमर्श के लिए इंदिरा भवन में केरल के नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया था। इसके बाद राहुल गांधी ने फेसबुक पर लिखा कि वे एक साथ खड़े हैं। आगे के उद्देश्य की रोशनी के लिए एकजुट हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में हैशटैग टीम केरल भी लिखा। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi's Kerala Congress leaders filled with enthusiasm, said- they are united for the purpose ahead
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस - फोटो : X / @RahulGandhi

विस्तार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर की हालिया टिप्पणी पर उठे विवाद के बाद राहुल गांधी ने केरल के नेताओं में जोश भरा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि केरल कांग्रेस के नेता एक हैं। वे आगे के उद्देश्य को लेकर एकजुट हैं। शुक्रवार को कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी की रणनीति पर विचार-विमर्श के लिए इंदिरा भवन में केरल के नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया था। इसके बाद राहुल गांधी ने फेसबुक पर लिखा कि वे एक साथ खड़े हैं। आगे के उद्देश्य की रोशनी के लिए एकजुट हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में हैशटैग टीम केरल भी लिखा। 

विज्ञापन


अनुशासन और संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
कांग्रेस के इंदिरा भवन मुख्यालय में करीब तीन घंटे तक चली बैठक में अनुशासन, एकता और राज्य संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई थी। बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि नेताओं को राजनीतिक रणनीति को लेकर बहुत सावधान रहना चाहिए। साथ ही पार्टी लाइन से हटकर कुछ भी नहीं करना या कहना चाहिए। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अनुशासन, एकता और पार्टी की केरल इकाई को मजबूत करने के लिए रिक्त पदों को भरने पर जोर दिया था। बैठक में एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल, वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, केरल कांग्रेस प्रमुख के सुधाकरन, केरल विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता वीडी सतीसन, तिरुवनंतपुरम सांसद थरूर और केरल की एआईसीसी प्रभारी दीपा दासमुंशी समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन


केरल के लोगों के अपमान पर करेंगे कार्रवाई: दीपा
एआईसीसी प्रभारी दीपा दासमुंशी ने कहा कि हमें अपने हाईकमान से स्पष्ट संकेत मिला है कि कांग्रेस भावनात्मक और राजनीतिक रूप से केरल के लोगों से बहुत जुड़ी हुई है। लोग बदलाव चाहते हैं। इसलिए हमें ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जिससे केरल के लोगों का अपमान हो। यह स्पष्ट संकेत है और यदि कोई भी व्यक्ति व्यक्तिगत रूप से कुछ कहता है तो हम कड़ी कार्रवाई करेंगे। हमें केरल के लोगों का अपमान करने का कोई अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed