{"_id":"690db434ba8b2dc946042ab0","slug":"rahul-gandhi-renews-vote-theft-charges-attacks-pm-modi-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi: 'पूरा चुनाव ही चोरी कर लिया गया', राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rahul Gandhi: 'पूरा चुनाव ही चोरी कर लिया गया', राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा हमला
Fri, 07 Nov 2025 02:45 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:45 PM IST
सार
राहुल गांधी ने कहा, 'यह एक सामान्य सी बात है। मैंने अपनी प्रेजेंटेशन में दिखाया कि हरियाणा चुनाव, चुनाव नहीं था, और बड़े पैमाने पर चोरी हुई है।'
विज्ञापन
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक बार फिर भाजपा पर वोट चोरी के आरोप लगाए। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पूरा चुनाव चोरी किया गया और नरेंद्र मोदी, चुनाव चोरी करके प्रधानमंत्री बने हैं। हालांकि भाजपा ने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि राहुल गांधी अपनी नाकामी को छिपाने के लिए देश के लोकतंत्र को बदनाम कर रहे हैं।
राहुल गांधी का आरोप- पीएम मोदी चुनाव चोरी करके प्रधानमंत्री बने
राहुल गांधी ने आरोप लगाया, 'हमारे पास बहुत सारा मैटेरियल है। हम वोट चोरी का पर्दाफाश करने की प्रक्रिया जारी रखेंगे। हम भारत के जेन Z, युवाओं को साफ तौर पर दिखाएंगे कि नरेंद्र मोदी, चुनाव चोरी करके प्रधानमंत्री बने हैं और भाजपा चुनाव चोरी करती है।' बुधवार की अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'यह एक सामान्य सी बात है। मैंने अपनी प्रेजेंटेशन में दिखाया कि हरियाणा चुनाव, चुनाव नहीं था, और बड़े पैमाने पर चोरी हुई है।'
राहुल गांधी ने कहा कि 'मेरे द्वारा लगाए गए सभी आरोपों पर चुनाव आयोग की ओर से कोई जवाब नहीं आया है और भाजपा लगातार चुनाव आयोग का बचाव कर रही है। लेकिन, वे मेरी कही बात को गलत नहीं बता रहे हैं।' राहुल गांधी ने दावा किया था कि हरियाणा चुनाव के दौरान मतदाता सूची में 25 लाख एंट्री फर्जी थीं और चुनाव आयोग ने पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए भजापा के साथ मिलीभगत की थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Vande Mataram: 'वंदे मातरम से नेहरू ने जानबूझकर मां दुर्गा के श्लोक हटाए'; फैजपुर अधिवेशन का जिक्र कर बोली BJP
राहुल का आरोप- संविधान पर हमला हो रहा
लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि 'मीडिया ब्राजीली मॉडल के मुद्दे को उठा रहा है, लेकिन सच्चाई यह है कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह और चुनाव आयोग मिलकर संविधान पर हमला कर रहे हैं।' गांधी ने कहा कि संविधान कहता है - एक आदमी, एक वोट, लेकिन हरियाणा दिखाता है कि हरियाणा में एक आदमी, एक वोट नहीं था। एक आदमी था, कई वोट थे, एक ब्राजीलियाई महिला का वोट था, एक महिला के पास एक ही बूथ में एक महिला की 200 तस्वीरें थीं। यही काम वे बिहार में करने जा रहे हैं, उन्होंने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी ऐसा किया है और हरियाणा में भी ऐसा हुआ है। और गुजरात में भी यह बार-बार हो रहा है। तो यह मुख्य मुद्दा है।'

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन