फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi priyanka gandhi and scindia lok sabha election 2019 rally together in fatehpur sikri

राहुल, प्रियंका और सिंधिया एक साथ फतेहपुर सीकरी में करेंगे रैली

Sun, 14 Apr 2019 07:45 AM IST
vivek shukla अनूप वाजपेयी, अमर उजाला, नई दिल्ली
अनूप वाजपेयी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Sun, 14 Apr 2019 07:45 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi priyanka gandhi and scindia lok sabha election 2019 rally together in fatehpur sikri
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी (फाइल) - फोटो : Facebook/Priyanka Gandhi Vadra

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पश्चिम यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ 15 अप्रैल को पहली बार एक साथ रैली को संबांधित करेंगे। फतेहपुर सीकरी के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया फतेहपुर सीकरी के बाद अलीगढ़ और नगीना लोकसभा सीटों पर दो जनसभाओं का संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रियंका उनके साथ मौजूद रहेंगी। चुनाव का पहला चरण समाप्त हो गया है लेकिन कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का प्रचार अभियान में अभी भी शबाब पर नहीं दिख रहा है। 

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर की सीट फतेहपुर सीकरी के पहले ऐसी ही रैली सहारनपुर, बिजनौर, और शामली में होनी थी लेकिन मौसम खराब होने की वजह से टालनी पड़ी थी। पहली संयुक्त रैली में न पहुंचने के बाद प्रियंका ने अगले दिन 9 अप्रैल को सहरानपुर पहुंच कर इसकी भरपाई करने की कोशिश की थी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी देश भर में प्रतिदिन 3-4 जनसभाएं जरूर कर रहे हैं लेकिन यूपी में उम्मीदवारों की ओर से आ रही मांग को देखते हुए पार्टी के दोनों प्रभारी अभी उतना समय नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन


यूपी में उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी चुनौती मिल रही है। पश्चिम यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया को बीच-बीच में अपने लोकसभा क्षेत्र गुना को भी देखना पड़ रहा है लिहाजा प्रियंका गांधी की जिम्मेदारी अधिक बढ़ गई है। इसी को ध्यान में रखकर पार्टी अब प्रियंका के दौरे बढ़ाने जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ओर जहां भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह रोजाना 3-4 रैलियां कर रहे हैं। प्रियंका को मैदान में उतारे जाने के बाद 10-12 दिन ही पार्टी प्रचार में उतारा गया है। प्रियंका को महासचिव प्रभारी बनाने की घोषणा 19 फरवरी को हुई थी। जिसके बाद वे 27 फरवरी को अमेठी और 28 को रायबरेली पहुंची थीं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी। प्रियंका चुनाव प्रचार में सक्रिय तो हैं लेकिन उनके कार्यक्रम लगातार बदले गए हैं और कार्यक्रमों के बीच कई-कई दिन का अंतर आ रहा है।


जिससे पार्टी की चुनावी हवा नहीं बन पा रही है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिम यूपी का जिम्मा जरूर मिला है लेकिन सिंधिया पहले चरण की आठ जिसमें सभी पश्चिम की थीं बहुत समय नहीं दे पाए हैं। गाजियाबाद, सहरानपुर में प्रियंका मैदान में उतरीं। प्रियंका छह अप्रैल को कानपुर के रास्ते फतेहपुर गईं लेकिन महत्वपूर्ण कानपुर में उनका बड़ा कार्यक्रम नहीं हो सका। प्रियंका 10 अप्रैल को अमेठी और 11 को रायबरेली में बतौर प्रभारी नामांकन में शामिल हुईं लेकिन उसके बाद तीन दिनों तक उनका कोई कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। दूसरे चरण का मतदान 18 को है लिहाजा 15 और 16 अप्रैल का समय ही इन सीटों के लिए मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed