सुषमा के बयान पर राहुल की चुटकी, कहा- आखिर कर ही दी कांग्रेस की तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र महासभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के दिए बयान को जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं ने सराहा। वहीं कांग्रेस सुषमा स्वराज के इस बयान पर अपना क्रेडिट लेने से नहीं चूकी।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सुषमा जी, हम इस बात के लिए आपका शुक्रिया अदा करते हैं कि आपने कांग्रेस के कार्यों को सराहा। उन्होंने व्यंगात्मक ढंग से कहा कि आखिरकार आपने कांग्रेस सरकार के ग्रेट विजन और विरासत को मान ही लिया। कांग्रेस ने देश को आईआईटी और आईआईएम जैसे संस्थान दिए हैं।
पढ़ें: UNSC में सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान को दिखाया आइना
Sushma ji, thank you for finally recognising Congress governments' great vision and legacy of setting up IITs and IIMs
— Office of RG (@OfficeOfRG) September 24, 2017
बता दें कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक बार फिर पाकिस्तान को जमकर लताड़ा है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमने आईआईटी, आईआईएम, एम्स और विश्व स्तरीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र बनाए जबकि पाकिस्तान ने लश्कर-ए-ताइबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिदीन और हक्कानी नेटवर्क जैसी आतंकी संगठन बनाए।
पीएम मोदी ने की सुषमा की तारीफ
उन्होंने कहा कि हैवानियत की हदें पार करने वाला मुल्क हमें इंसानियत का पाठ पढ़ा रहा है। आतंकवाद पर पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए सुषमा स्वराज ने शनिवार को कहा कि हम गरीबी से लड़ रहे लेकिन हमारा पड़ोसी देश हमसे लड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि हम एक साथ आजाद हुए लेकिन विश्व में हमारी पहचान सुपरपावर के रूप में बनी जबकि पाकिस्तान की पहचान एक आतंकी व दहशतगर्द मुल्क के रूप में बनी।
पीएम मोदी ने की सुषमा की तारीफ
यूएन में सुषमा स्वराज के भाषण पर पीएम मोदी ने उनकी पीठ थपथपाई। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि सुषमा स्वराज ने दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। आतंकवाद पर उन्होंने कड़ा संदेश दिया है