फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rahul Gandhi on Kamalnath item remark, says It is unfortunate I don't appreciate it

'आइटम' वाले बयान पर बोले राहुल- मुझे ऐसी भाषा पसंद नहीं, कमलनाथ ने कहा- मैं खेद जता चुका हूं

Tue, 20 Oct 2020 02:52 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 20 Oct 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi on Kamalnath item remark, says It is unfortunate I don't appreciate it
राहुल गांधी-कमलनाथ - फोटो : Twitter/rahul gandhi

मध्यप्रदेश में मंत्री इमरती देवी को सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ द्वारा आइटम कहे जाने का मुद्दा गरमाया हुआ है। इसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर जुबानी जंग हो रही है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने कमलनाथ के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है और कहा है कि उन्हें इस तरह की भाषा बिल्कुल पसंद नहीं है। वहीं, राहुल के बयान पर कमलनाथ ने कहा है कि वह उनकी अपनी राय है। अगर किसी को अपमान महसूस हुआ है, तो मैं पहले ही खेद जता चुका हूं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


राहुल ने कमलनाथ के बयान पर क्या कहा
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, कमलनाथ जी मेरी पार्टी के हैं, लेकिन व्यक्तिगत रूप से, मुझे उस प्रकार की भाषा पसंद नहीं है जिसका उन्होंने इस्तेमाल किया। मैं इसकी सराहना नहीं करता, चाहे वह कोई भी हो। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं पहले ही खेद व्यक्त कर चुका हूं: कमलनाथ
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने राहुल गांधी के बयान को लेकर कहा, यह राहुल गांधी की राय है। मैंने पहले ही उस संदर्भ को स्पष्ट कर दिया है जिसमें मैंने वह बयान दिया था। जब मेरा किसी का अपमान करने का इरादा नहीं था तो मुझे माफी क्यों मांगनी चाहिए? अगर किसी को अपमान महसूस हुआ, तो मैं पहले ही खेद व्यक्त कर चुका हूं। 
 

महिला आयोग ने पूछा- आप कौन से आइटम थे
इमरती देवी मामले में महिला आयोग ने कांग्रेस से कमलनाथ के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही उनसे पूछा है कि वो कौन से आइटम हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आइटम वाले बयान पर कहा, 'यह बहुत ही गलत आचरण है और बाद में, उन्होंने कहा कि वह एक सूची से यह पढ़ रहे थे। मैं उनसे पूछना चाहती हूं, उसी सूची में उनका नाम कहां पर था? वह कौन से आइटम थे?' 

महिला आयोग की अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी से वरिष्ठ कांग्रेस नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा, 'यह उनके (कमलनाथ) लिए शर्मनाक है। यह व्यक्ति के चरित्र को दर्शाता है। माफी मांगने की बजाय, वह एक बेकार स्पष्टीकरण दे रहे हैं। उनकी पार्टी को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।' 


शिवराज ने सोनिया को लिखी चिट्ठी
मंत्री इमरती देवी को आइटम कहे जाने के विरोध में सोमवार को सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने दो घंटे का मौन धरना रखा। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस मसले पर चिट्ठी लिखी। मौन धरना खत्म करने के बाद शिवराज ने कहा, 'मुझे स्पष्टीकरण की उम्मीद थी, लेकिन बयान को बेशर्मी से जायज ठहराया जा रहा है। आप मुझे गाली दे सकते हैं, आप मेरे नाम रख सकते हैं, लेकिन एक महिला के बारे में ऐसी टिप्पणी करना हर बेटी और मां के खिलाफ है। महिलाओं का नवरात्रि के दौरान अपमान किया गया है।'

शिवराज ने कहा, 'उन्होंने (कमलनाथ) बेशर्मी की हदें पार कर दी हैं। मैडम सोनिया गांधी आपकी पार्टी के एक नेता, एक पूर्व सीएम ने ऐसी टिप्पणी की है। क्या यह सही है? क्या गरीब महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है? महोदया, अगर आपको लगता है कि टिप्पणी गलत थी, तो आप क्या कार्रवाई करेंगी? मैं आपको पत्र लिख रहा हूं, आप निर्णय लीजिए।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed