फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi offers prayers at Somnath Temple in Gujarat

गुजरात चुनाव: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे सोमनाथ मंदिर, किया जलाभिषेक

Wed, 29 Nov 2017 03:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Wed, 29 Nov 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi offers prayers at Somnath Temple in Gujarat
राहुल गांधी
गुजरात के दौरे पर पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी  सोमनाथ मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने इस दौरान मंदिर में जलाभिषेक कर दर्शन-पूजन किया। राहुल गांधी ने मंदिर में काफी देर तक पूजा अर्चना की। यह 19वीं बार है जब राहुल गांधी मंदिर पहुंचे हैं। बता दे कि राहुल गांधी अपने दो दिवसीय दौरे पर गुजरात चुनाव प्रचार के लिए सोमनाथ पहुंचे हैं।
विज्ञापन


राहुल गांधी दो दिन तक सोमनाथ में ही रहने वाले हैं। वह यहां के बाद जूनागढ़ होते हुए अमरेली पहुंचेंगे। जहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 

पढ़ें- राहुल के मंदिर 'दर्शन' पर PM का वार- आपके परिवार के लोग इससे खुश नहीं थे, भूल गए?
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी ने अपनी एक जनसभा में राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के लोग मंदिर के बनने से खुश नहीं थे। पीएम ने कहा कि अगर सरदार पटेल नहीं होते तो सोमनाथ मंदिर कभी नहीं बन पाता। आज कुछ लोग सोमनाथ मंदिर को याद कर रहे हैं, आप इतिहास भूल गए हैं क्या? आपके परिवार के लोग, हमारे पहले प्रधानमंत्री मंदिर बनने के प्लान से खुश नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन करने आए थे, लेकिन नेहरू खुश नहीं थे। सरदार पटेल ने नर्मदा के लिए सपने देखे थे, लेकिन आपके परिवार के लोगों ने उनको पूरा नहीं होने दिया।

22 वर्षों का हिसाब, गुजरात मांगे जवाब : राहुल

इससे पहले राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विटर के जरिए गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा की ओर से पिछले चुनाव में किए गए वादों पर जवाब मांगे हैं।


राहुल ने बुधवार को गुजरात में भाजपा के 22 वर्षों के शासन का मसला उठाते हुए कहा कि लोग अब जवाब मांग रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘22 वर्षों का हिसाब, गुजरात मांगे जवाब।’’ लोगों को आवास देने के मसले पर राहुल ने भाजपा की सरकार को घेरते हुए पूछा कि क्या गुजरात के लोगों को घर देने में 45 साल और लगेंगे। 

राहुल ने आंकड़ों के हवाले से कहा, ‘‘गुजरात के हालात पर प्रधानमंत्री जी से पहला सवाल- साल 2012 में वादा किया कि 50 लाख नए घर देंगे। पांच साल में बनाए 4.72 लाख घर। प्रधानमंत्री जी बताइए कि क्या यह वादा पूरा होने में 45 साल और लगेंगे।’’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed