{"_id":"5d1cfc3d8ebc3e3c7b02040d","slug":"rahul-gandhi-may-be-present-in-mumbai-court-in-defamation-complaint-case-of-rss-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ मानहानि मामले में राहुल गांधी की कोर्ट में पेशी, मुंबई पहुंचे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संघ मानहानि मामले में राहुल गांधी की कोर्ट में पेशी, मुंबई पहुंचे
Thu, 04 Jul 2019 10:32 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Thu, 04 Jul 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके राहुल गांधी गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की मानहानि से जुड़े एक मामले में अदालत में पेश होंगे। इसके लिए राहुल गांधी मुंबई पहुंच चुके हैं। पत्रकार गौरी लंकेश के हत्याकांड को भाजपा-आरएसएस की विचारधारा से जोड़ने वाली टिप्पणी करने के लिए राहुल के खिलाफ मानहानि का यह मामला एक संघ कार्यकर्ता ध्रुतिमान जोशी ने दर्ज कराया है।
विज्ञापन
#WATCH Rahul Gandhi arrives in Mumbai to appear before a Court in connection with a defamation case filed against him in 2017 for allegedly linking journalist Gauri Lankesh's murder with "BJP-RSS ideology". #Maharashtra pic.twitter.com/d2H3TDcG3J
— ANI (@ANI) July 4, 2019विज्ञापन
गौरी लंकेश की सितंबर, 2017 में बंगलूरू में उनके घर के बाहर कथित तौर पर दक्षिणपंथी विचारधारा वाले समूह के सदस्यों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पेशे से वकील जोशी ने 2017 में ही राहुल गांधी, तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, माकपा और उसके महासचिव सीताराम येचुरी के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई थी। जोशी ने आरोप लगाया था कि लंकेश की हत्या के 24 घंटे के अंदर राहुल गांधी ने मीडिया से इस घंटना के पीछे भाजपा और आरएसएस की विचारधारा से जुड़े लोगों का हाथ होने का आरोप लगाया था। शिकायत में येचुरी पर भी इसी तरह का बयान देने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन
मझगांव की एक अदालत ने इस साल फरवरी में जोशी की शिकायत पर राहुल गांधी और माकपा नेता सीताराम येचुरी को समन जारी किया था। हालांकि अदालत ने सोनिया गांधी और माकपा को इस मामले में पक्ष मानने से इनकार कर दिया था। अदालत ने कहा था कि किसी की व्यक्तिगत टिप्पणी के लिए पार्टी जिम्मेदार नहीं हो सकती।
बता दें कि राहुल के खिलाफ एक अन्य आरएसएस कार्यकर्ता ने ठाणे जिले के भिवंडी में भी मानहानि का मामला दर्ज कराया हुआ है। यह मामला राहुल द्वारा महात्मा गांधी हत्याकांड के लिए कथित तौर पर संघ को आरोपी कहे जाने के खिलाफ है।