फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi leaves for US to bring ailing Sonia back

'बीमार' सोनिया की देखभाल के लिए US रवाना हुए राहुल

Fri, 17 Mar 2017 02:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Fri, 17 Mar 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi leaves for US to bring ailing Sonia back
राहुल और सोनिया गांधी - फोटो : Getty Images

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मां सोनिया गांधी की देखभाल के लिए गुरुवार को अमेरिका के लिए रवाना हो गए। राहुल के जाने के बाद से ही जितने मुंह उतनी बात शुरू हो गई। उनके विरोधियों का कहना है कि राहुल गांधी हार के बाद बने हालातों की वजह से देश छोड़कर चले गए हैं। 

विज्ञापन


 कांग्रेस पार्टी ने जवाब दिया कि राहुल अपनी बीमार मां को वापस लाने के लिए अमेरिका रवाना हुए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि राहुल मां की देखभाल के लिए विदेश में ही रहेंगे और सोनिया गांधी के साथ ही वापस आएंगे।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार राहुल मां सोनिया गांधी के साथ इस हफ्ते के अंत तक देश वापसी कर सकते हैं। एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि सोनिया बिल्कुल स्वस्थ हैं वो वहां रूटीन चेकअप के लिए गई थीं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि हालिया चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी में बदलाव की मांग तेज होने लगी। पांच राज्यों के चुनाव परिणामों में कांग्रेस की यूपी और उत्तराखंड में बड़ी हार हुई थी। पंजाब में कांग्रेस की सत्ता में वापसी हुई थी। मणिपुर और गोवा में बड़ी पार्टी बनने के बाद भी कांग्रेस सरकार नहीं बना पाई थी। इन दोनों जगहों पर बीजेपी ने सरकार बनाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed