फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi kissan yatra in Rampur

यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों की तकदीर बदल देंगे: राहुल

Wed, 28 Sep 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, रामपुर Updated Wed, 28 Sep 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi kissan yatra in Rampur
- फोटो : amarujala

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को केमरी में खाट पंचायत और 27 साल यूपी बेहाल किसान यात्रा के दौरान मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। मुस्लिमों के गढ़ में उनका प्रयास यह संदेश देने का रहा कि मोदी सरकार से बसपा और सपा नहीं, सिर्फ कांग्रेस मुकाबला कर सकती है।

विज्ञापन


राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मस्त हैं और विदेशों की सैर कर रहे हैं जबकि देश का किसान पूरी तरह पस्त है। मुलायम और मायावती को भ्रष्ट बताते हुए कहा कि उनकी चाभी प्रधानमंत्री मोदी के पास है, इसलिए दोनों उनसे डरते हैं। मोदी से सिर्फ कांग्रेस ही निपट सकती है।
विज्ञापन


किसानों की आवाज सिर्फ कांग्रेस ही उठा सकती है। प्रदेश में सरकार बनने पर दस दिन के भीतर किसानों का कर्ज और बिजली का बिल माफ कर दिया जाएगा। बीस दिन पहले देवरिया से शुरू हुई कांग्रेस की किसान यात्रा बुधवार को रामपुर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


केमरी में खाट पंचायत फिर चमरौवा में आयोजित किसान सभा और इसके बाद स्वागत समारोह के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के निशाने पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार रही। साथ ही सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि देश का किसान कर्ज में डूबा हुआ है। किसानों को उनकी फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा। फसलों की सिंचाई भी नहीं हो रही है।  कहा कि ढाई साल बाद भी सुध लेने के बजाय मोदी इंटरनेट के जरिए किसानों से बात करना चाहते हैं। किसानों के घर जाने से मोदी डर लगता है। मोदी देश में जहां जाते हैं, नफरत पैदा करके आते हैं, वहां झगड़े होते हैं।

कहा कि हम लोगों को जोड़ते हैं, मोदी तोड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुलायम और मायावती भ्रष्ट हैं। उनके केस सीबीआई के पास हैं, जिसका रिमोट प्रधानमंत्री के पास है। मोदी जैसा चाहते हैं, वैसे माया और मुलायम को डील करते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आने से पहले मोदी सरकार झगड़े करा देती है। 

​यहां भी लुट गई राहुल की खटिया

rahul gandhi kissan yatra in Rampur

किसान यात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, पूर्व मंत्री राशिद अल्वी, पूर्व सांसद बेगम नूरबानो, बिलासपुर के विधायक और राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर, प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खां बब्लू, जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बिट्टू समेत कई जिलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रामपुर। पीके टीम की तमाम मशक्कतों के बावजूद राहुल की खाट सभा के बाद केमरी में भी खाटें लुट गईं। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पीके की टीम ने लोगों को लालच दिया था कि ज्यादा से ज्यादा लोग सभा में पहुंचें उन्हें खाट मिलेगी।

सभा से ज्यादा गांवों से आए लोगों का ध्यान खटिया पर लगा रहा। जिसको जहां खाली खटिया दिखी उसे कब्जा लिया। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। सभा के बाद जब लोग खाट ले जाने लगे तो उनकी पीके टीम से खासी नोकझोंक हुई। कुछ खाटें तो बच गईं लेकिन अधिकतर लोग खाट ले जाने में कामयाब रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed