{"_id":"63c8c9aca55f765c7d11d51b","slug":"rahul-gandhi-is-smart-not-pappu-says-ex-rbi-governenr-raghuram-rajan-news-in-hindi-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raghuram Rajan: 'पप्पू तो कतई नहीं...राहुल गांधी एक स्मार्ट नेता हैं', बोले RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Raghuram Rajan: 'पप्पू तो कतई नहीं...राहुल गांधी एक स्मार्ट नेता हैं', बोले RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन
Thu, 19 Jan 2023 10:28 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Thu, 19 Jan 2023 10:28 AM IST
सार
रघुराम राजन ने कहा, मैंने राहुल गांधी के साथ पूरा एक दशक बातचीत में निकाला है। वह पप्पू बिल्कुल नहीं हैं। वे नौजवान, स्मार्ट और जिज्ञासू हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी के साथ रघुराम राजन
- फोटो : Social Media
विस्तार
बीते दिनों भारत जोड़ो यात्रा में दिखे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने राहुल गांधी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी पप्पू नहीं हैं, वह एक स्मार्ट नेता हैं। उनको लेकर जो धारणा बन गई है, वह कतई गलत है।
विज्ञापन
एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में रघुराम राजन ने कहा, मैंने राहुल गांधी के साथ पूरा एक दशक बातचीत में निकाला है। वह पप्पू बिल्कुल नहीं हैं। वे नौजवान, स्मार्ट और जिज्ञासू हैं। उन्होंने कहा, आपको अपनी प्राथमिकताएं पता होनी चाहिएं और उनका मूल्यांकन करने की अच्छी समय होनी चाहिए और राहुल गांधी ऐसा करने में पूरी तरह सक्षम हैं।
विज्ञापन
राजनीति में नहीं आएंगे राजन
रघुराम राजन ने उनके राजनीति में आने के कयासों को भी दरकिनार किया। उन्होंने कहा, वह किसी भी राजनीतिक दल के साथ जुड़ने नहीं जा रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा में इसलिए शामिल हुआ, क्योंकि मुझे उस यात्रा के सिद्धांतों पर विश्वास था। इसलिए मैं उनके साथ खड़ा हुआ। उन्होंने कहा, मैं किसी भी राजनीतिक दल में नहीं आने वाला हूं।
विज्ञापन
मनमोहन सरकार में भी किया था विरोध
रघुराम राजन बीते कई दिनों से मोदी सरकार के खिलाफ बोल रहे हैं और सरकार की आर्थिक नीतियों पर टिप्पणी कर रहे हैं। ऐसे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, मनमोहन सरकार के समय में भी वह कई मुद्दों पर सरकार के खिलाफ खड़े हुए थे। बता दें, राजन ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद कहा था कि साल 2023 भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ ही साथ बाकी दुनिया के लिए भी कठिन होगा। उन्होंने कहा था कि सरकार देश के विकास के लिए आर्थिक सुधारों को लागू करने में विफल रही। नीतियां निम्न मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर बनाई जानी चाहिए, क्योंकि कोरोना के समय सबसे ज्यादा पीड़ित यही वर्ग था।