फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi In Pub: Congress General Secretary Randeep Singh Surjewala said to attend a marriage celebration still not a crime

पब में दिखे राहुल गांधी: कांग्रेस नेता बोले- अभी तक शादी में शामिल होना अपराध नहीं है, हो सकता है भाजपा इसे भी गैरकानूनी बना दे 

Wed, 04 May 2022 10:52 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 04 May 2022 10:52 AM IST
सार

नेपाली अखबार 'द काठमांडू पोस्ट' के अनुसार राहुल गांधी नेपाल में अपनी दोस्त सुम्निमा उदास के विवाह में शामिल होने के लिए काठमांडू आए हैं। सुम्निमा सीएनएन की पूर्व संवाददाता हैं। 

विज्ञापन
Rahul gandhi In Pub: Congress General Secretary Randeep Singh Surjewala said to attend a marriage celebration still not a crime
रणदीप सिंह सुरजेवाला (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

अपनी एक दोस्त की शादी में शामिल होने नेपाल गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह एक पब में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर भाजपा उन पर निशाना साध रही है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला राहुल गांधी के बचाव में उतर आए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, देश में अभी तक शादी समारोह में शामिल होना अपराध नहीं है, हो सकता है आज के बाद भाजपा तय करे कि शादी में शामिल होना गैरकानूनी है और दोस्त बनाना अपराध है। 

विज्ञापन

 
बिन बुलाए मेहमान नहीं हैं राहुल गांधी
रणदीप सुरजेवाला ने कहा, राहुल गांधी बिन बुलाए मेहमान के रूप में नेपाल नहीं गए हैं, जैसे पीएम मोदी पाकिस्तान गए थे। वह एक मित्र के निजी विवाह समारोह में भाग लेने के लिए एक मित्र देश नेपाल गए हैं। नेपाली अखबार 'द काठमांडू पोस्ट' के अनुसार राहुल गांधी नेपाल में अपनी दोस्त सुम्निमा उदास के विवाह में शामिल होने के लिए काठमांडू आए हैं। सुम्निमा के पिता भीम उदास ने कहा कि हमने राहुल गांधी को बेटी की शादी में शामिल होने का न्योता दिया था। भीम उदास म्यांमार में नेपाल के पूर्व राजदूत रहे हैं। उनकी बेटी सुम्निमा सीएनएन की पूर्व संवाददाता है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



हमें पहले बता दें ताकि हम अपनी सभ्यता बदल सकें
कांग्रेस नेता यहीं नहीं रुके, उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा। जहां तक मुझे पता है, परिवार और दोस्तों के साथ विवाह समारोह में शामिल होना हमारी संस्कृति और सभ्यता का मामला है। हालांकि, मुझे बता दें ताकि हम अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के विवाह में शामिल होने की अपनी प्रथाओं को बदल सकें। 

पब का वीडियो हो रहा वायरल 
नेपाल यात्रा पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक पब का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह एक पब में पार्टी करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर भाजपा ने कांग्रेस नेता को घेरा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी सोमवार को नेपाल पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed