राहुल का मोदी सरकार पर निशाना, ‘मोदी मीनार’ बन गई है ‘अयोग्यता का स्मारक’
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बेरोजगारी और धीमी अर्थव्यवस्था को लेकर घेरा है। राहुल ने ट्वीट कर मोदी सरकार की तुलना मोदी मीनार से करते हुए निशाना साधा है। राहुल ने ट्वीट किया- ‘मोदी मीनार’ एक समय में तेज गति से दौड़ रही थी। मगर अब यह बड़ा अयोग्यता का स्मारक बनकर रह गई है।
With each passing month the Modi Minar races upwards at a breathtaking pace; a monument dedicated to incompetence.
#ModiMandiAurMusibat pic.twitter.com/87oD7zcecD— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 6, 2019विज्ञापन
राहुल ने अपने ट्वीट के साथ एक चार्ट भी पोस्ट किया। इस चार्ट में देश में बेरोजगारी की दर को दर्शाया गया है। इसमें दिखाया गया है कि देश में बेरोजगारी दर सितंबर में (7.16%) और अक्टूबर में (8.5%) थी।