कर्नाटक चुनाव: राहुल गांधी ने पेश किया पीएम मोदी का रिपोर्ट कार्ड, रिजल्ट में लिखा 'फेल'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कर्नाटक में होने वाले चुनाव से पहले अपने ट्विटर अकाउंट पर पीएम मोदी का रिपोर्ट कार्ड पेश किया है। उन्होंने कृषि के मुद्दे पर कर्नाटक में केंद्र सरकार के योगदान देने पर चुटकी ली है और आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार कांग्रेस शासित राज्यों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राज्य सरकार को 8500 करोड़ का लोन माफ करना था जिसके बदले में 'शून्य' माफ किया गया। इसके अलावा पीएम की फसल बीमा योजना से किसान परेशान हैं और प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनी मोटा मुनाफा कमा रही हैं। कर्नाटक के किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का फायदा भी नहीं मिला।
राहुल ने रिपोर्ट कार्ड में पीएम मोदी को फेल बताया है। आपको बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार आज से और तेज हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य में कई रैलियों को संबोधित करेंगे।
पीएम मोदी आज बंगलूरू समेत 3 जगहों पर जनसभा को संबोधित करेंगे वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चार चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। योगी आदित्यनाथ 3 मई से 5 मई तक कर्नाटक में विभिन्न रैलियों और चुनाव प्रचार कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। कर्नाटक में नाथ संप्रदाय के लोगों की तादाद अच्छी खासी है, जिनके बीच योगी आदित्यनाथ का काफी प्रभाव माना जाता है।
Mr Modi’s Report Card
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 3, 2018
State: Karnataka
Sub: Agriculture
1. Contribution to Cong State Govts 8,500 Cr Farm Loan waiver = 0 Rs
2. PM’s crop insurance scheme: Farmers suffer; pvt insurance companies make huge profits.
3. No MSP+50%, for Karnataka farmers.
Grade = F pic.twitter.com/SLJBE4cXWC