फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi extremely dangerous for unity; foreigners don't know ‘pappu’: Kiren Rijiju

Kiren Rijiju: 'राहुल गांधी देश के लिए खतरा, विदेशी नहीं जानते कि वे..', कांग्रेस नेता पर भड़के केंद्रीय मंत्री

Thu, 09 Mar 2023 12:09 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Thu, 09 Mar 2023 12:09 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने बुधवार को एक के बाद एक तीन ट्विट किए। इसमें दो में लंदन गए राहुल गांधी के कार्यक्रमों का वीडियो भी था। पहले वीडियो में राहुल गांधी को कांग्रेस के एक बुजुर्ग शुभचिंतक सलाह देते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें राहुल स्टेज पर बैठे हैं, जबकि सामने से एक बुजुर्ग उन्हें इंदिरा गांधी का उदाहरण देते हुए सलाह दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi extremely dangerous for unity; foreigners don't know ‘pappu’: Kiren Rijiju
किरण रिजिजू और राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल के दिए बयान को ट्विट करके किरण ने राहुल गांधी को देश की एकता के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया। यहां तक की 'पप्पू' तक कहकर संबोधित कर दिया। किरण ने लंदन में कांग्रेस के एक समर्थक की सलाह का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह राहुल को इंदिरा गांधी का उदाहरण देते हुए यह समझाते हैं कि भारत के खिलाफ दुनिया के किसी और देश में बोलना ठीक नहीं है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने क्या-क्या लिखा? 
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने बुधवार को एक के बाद एक तीन ट्विट किए। इसमें दो में लंदन गए राहुल गांधी के कार्यक्रमों का वीडियो भी था। पहले वीडियो में राहुल गांधी को कांग्रेस के एक बुजुर्ग शुभचिंतक सलाह देते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें राहुल स्टेज पर बैठे हैं, जबकि सामने से एक बुजुर्ग उन्हें इंदिरा गांधी का उदाहरण देते हुए सलाह दे रहे हैं। 

बुजुर्ग ने कहा, 'आपकी दादी इंदिरा गांधी ने हमेशा मुझे आशीर्वाद दिया। वह मेरे लिए बड़ी बहन की समान थीं। वह एक शानदार महिला थीं। वह एक बार यहां लंदन आईं थीं। यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे मोरारजी देसाई को लेकर सवाल पूछा गया कि उनका क्या अनुभव रहा? तब उन्होंने साफ कह दिया कि मैं यहां कुछ भी भारत के आंतरिक मामलों को लेकर नहीं बोलना चाहती हूं। लेकिन आप लगातार भारत पर हमले कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि आप अपनी दादी की उन बातों से कुछ सीखेंगे जो उन्होंने यहां कही थी। क्योंकि मैं आपका शुभचिंतक हूं और मैं आपको प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता हूं।' इस दौरान राहुल केवल मुस्कुराते हुए दिखे। 


इस वीडियो को शेयर करते हुए किरण रिजिजू ने लिखा, 'राहुल गांधी जी हमारी बात नहीं सुनेंगे लेकिन मुझे आशा है कि वह अपने समर्पित शुभचिंतकों की बात सुनेंगे!'



एक दूसरा वीडियो भी किरण रिजिजू ने शेयर किया है। जिसमें राहुल गांधी ऑक्सफोर्ड में अपना संबोधन दे रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए किरण रिजिजू ने लिखा, 'कांग्रेस के इस स्वयंभू युवराज ने सारी हदें पार कर दी हैं। यह आदमी भारत की एकता के लिए बेहद खतरनाक हो गया है। अब वह लोगों को भारत को विभाजित करने के लिए उकसा रहा है। भारत के सबसे लोकप्रिय और प्रिय माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का एक ही मंत्र है 'एक भारत श्रेष्ठ भारत'।

अपने तीसरे पोस्ट में किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को पप्पू तक कहकर संबोधित कर दिया। उन्होंने लिखा, 'भारत के लोग जानते हैं कि राहुल गांधी पप्पू हैं लेकिन विदेशी नहीं जानते कि वह वास्तव में पप्पू हैं। उनके मूर्खतापूर्ण बयानों पर प्रतिक्रिया देना आवश्यक नहीं है लेकिन समस्या यह है कि उनके भारत विरोधी बयानों का भारत विरोधी ताकतों द्वारा भारत की छवि को खराब करने के लिए दुरुपयोग किया जाता है।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed