मुलायम के बयान पर राहुल की असहमति, सुप्रिया बोलीं- 2014 में मनमोहन के लिए भी यही बोला था
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में दिए मुलायम सिंह यादव के बयान को लेकर असहमति जताई है। राहुल ने मुलायम सिंह द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनने की शुभकामनाओं पर कहा कि मैं उनसे असहमत हूं। लेकिन राजनीति में मुलायम सिंह यादव जी की बड़ी भूमिका है और मैं उनकी राय का सम्मान करता हूं। मुलायम सिंह के बयान पर एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने कहा, मैंने सुना है कि आदरणीय मुलायम सिंह जी ने 2014 में मनमोहन सिंह जी के लिए भी यही बात कही थी।
बता दें कि आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। लोकसभा में मुलायम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम बनना चाहिए। मुलायम ने मोदी की जमकर तारीफ की।Rahul Gandhi on Mulayam Singh Yadav's remark in Lok Sabha, 'I wish you (PM Modi) become PM again': I diagree with him. But Mulayam Singh Yadav Ji has a role in politics and I respect his opinion pic.twitter.com/eZPscyzakL
— ANI (@ANI) February 13, 2019विज्ञापन
संसद सत्र के आखिरी दिन बोलते हुए मुलायम ने कहा, "मैं चाहता हूं कि नरेंद्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनें। मोदी ने कई जायज काम किये हैं कोई उनपर टिप्पणी नहीं कर सकता है।"
मुलायम सिंह यादव ने सदन में कहा कि मैं कामना करता हूं कि यहां जितने सदस्य हैं वे दोबारा जीत कर आएं। इसके साथ ही पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें दोबारा पीएम बनने के लिए शुभकामनाएं भी दीं। मुलायम के बयान के बाद पीएम मोदी ने दोनों हाथ जोड़कर उनका धन्यवाद दिया।
ये बड़ी दिलचस्प तस्वीर थी। एक तरफ सपा और बसपा मिलकर उत्तर प्रदेश में भाजपा का चुनावी रथ रोकने की फिराक में हैं तो दूसरी तरफ मुलायम कह रहे हैं कि वो मोदी को एक बार फिर पीएम की कुर्सी पर देखना चाहते हैं।