फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi claims that two Congress workers died in UP-Assam due to excessive police force Hindi News

Rahul Gandhi: राहुल गांधी का दावा, भारी पुलिस बल की तैनाती से यूपी-असम में दो कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई मौत

Wed, 18 Dec 2024 11:21 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 18 Dec 2024 11:21 PM IST
सार

राहुल गांधी ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश और असम में अत्यधिक पुलिस बल की तैनाती के कारण दो कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित असम और उत्तर प्रदेश में फिर से लोकतंत्र और संविधान की हत्या की गई है। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi claims that two Congress workers died in UP-Assam due to excessive police force Hindi News
राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश और असम में अत्यधिक पुलिस बल की तैनाती के कारण दो कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। दोनों ही राज्य वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन में हैं। 
विज्ञापन


राहुल गांधी का दावा
राहुल गांधी ने एक एक्स पोस्ट में कहा कि भाजपा शासित असम और उत्तर प्रदेश में फिर से लोकतंत्र और संविधान की हत्या की गई है। कांग्रेस पार्टी देश भर में बाबा साहब और संविधान के समर्थन में सत्याग्रह कर रही है। इस दौरान गुवाहाटी में हमारे कांग्रेस कार्यकर्ता मृदुल इस्लाम और लखनऊ में प्रभात पांडे की अत्यधिक पुलिस बल के कारण हुई मौत बहुत दुखद और निंदनीय है। उन्होंने आगे कहा मैं उनके शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ये परिवार पूर्ण न्याय के हकदार हैं। कांग्रेस के शेर सच्चाई और संविधान के लिए लड़ते रहेंगे।"
विज्ञापन


कांग्रेम के प्रदर्शन के दौरान हिंसा
कांग्रेस मणिपुर हिंसा और गौतम अडानी के खिलाफ रिश्वतखोरी के आरोपों सहित कई मुद्दों पर गुवाहाटी में विरोध प्रदर्शन कर रही थी। पुलिस और कांग्रेस समर्थकों के बीच हाथापाई हुई, जिसमें असम कांग्रेस प्रमुख भूपेन कुमार बोरा और पूर्व राज्यसभा सांसद रिपुन बोरा भी गिरकर घायल हो गए, जिन्हें हिरासत में लिया गया और बाद में रिहा कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता बेदब्रत का दावा
कांग्रेस प्रवक्ता बेदब्रत बोरा ने दावा किया कि कांग्रेस लीगल सेल के सदस्य मृदुल इस्लाम को आंसू गैस के गोले के कारण घुटन महसूस हुई। उन्हें गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। 


यूपी कांग्रेस प्रमुख का दावा
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हो गई। यूपी कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने दावा किया कि राज्य विधानसभा के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रभात पांडे की "पुलिस बर्बरता" के कारण मौत हो गई। लखनऊ पुलिस ने कहा कि प्रभात पांडे को बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed