फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi chhatron ki goonj reach every assembly congress plan

कांग्रेस की बड़ी तैयारी: एमपी के हर विधानसभा क्षेत्र तक पहुंचेगी राहुल गांधी की छात्रों की गूंज, जानिए प्लान

Fri, 18 Sep 2026 03:36 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Fri, 18 Sep 2026 03:36 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए पुलिस ने कुछ कठिन शर्तें रखी हैं। साथ ही इसका पालन करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
rahul gandhi chhatron ki goonj reach every assembly congress plan
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रदेशभर में कांग्रेस की तैयारियां तेज हो गई हैं। इंदौर में अब तक 8 लाख से अधिक युवाओं का पंजीयन कराया जा चुका है। पार्टी ने यह संख्या 15 लाख से पार पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अब संगठनात्मक विकासखंडों के बजाय विधानसभा स्तर पर भी किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों को ऐसे स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं, जहां कम से कम एक हजार युवाओं के बैठने की व्यवस्था उपलब्ध हो सके। चयनित स्थानों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से इंदौर के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश के हर विधानसभा स्तर पर होंगी स्क्रीन
शुरुआत में प्रदेश के सभी संगठनात्मक विकासखंडों में कार्यक्रम से जुड़ी गतिविधियां आयोजित करने की योजना थी। अब इसमें बदलाव करते हुए विधानसभा क्षेत्रवार ऐसे स्थानों का चयन करने को कहा गया है, जहां बड़ी संख्या में युवा एकत्र हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन जैसे बड़े शहरों में जरूरत के अनुसार एक से ज्यादा स्थानों पर लाइव प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी। कॉलेज, विश्वविद्यालय और कोचिंग संस्थानों के आसपास के स्थानों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों की पहुंच आसान रहे।


सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तय की शर्तें
वही इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी कई शर्तों के साथ अनुमति दी है। आयोजन स्थल की निगरानी से लेकर भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन सुविधाओं तक के लिए विस्तृत इंतजाम तय किए गए हैं।

प्रशासन की प्रमुख शर्तों में शामिल हैं:
  • कार्यक्रम स्थल पर 40 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
  • प्रवेश के लिए छह और बाहर निकलने के लिए आठ द्वार रखने होंगे।
  • करीब दो हजार लोगों की क्षमता वाले अलग-अलग सेक्टर बनाकर भीड़ को व्यवस्थित किया जाएगा।
  • 1,500 स्वयंसेवकों की तैनाती होगी, जिनमें 500 महिला स्वयंसेवक शामिल रहेंगी।
  • मंच के सामने 25 से 30 फीट का डी-एरिया खाली रखना होगा।
  • चिकित्सा व्यवस्था के लिए दो डॉक्टर, चार पैरामेडिक और चार एंबुलेंस उपलब्ध रहेंगी।
  • कार्यक्रम स्थल पर ड्रोन के इस्तेमाल की अनुमति नहीं होगी।
  • रात 10 बजे तक ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल की अनुमति रहेगी।
  • पंडाल अग्निरोधी सामग्री का होना चाहिए और उसकी ऊंचाई 20 फीट रखी जाएगी।
  • सभी अस्थायी निर्माणों के सुरक्षा प्रमाण पत्र प्रशासन को उपलब्ध कराने होंगे।
  • मंच पर बैठने वाले लोगों की सूची कार्यक्रम से 24 घंटे पहले देनी होगी।
  • डी-एरिया में गुरुवार शाम छह बजे के बाद किसी तरह का काम नहीं किया जा सकेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed