Bharat Jodo Nyay Yatra: मुंबई में विशाल रैली के साथ यात्रा का होगा समापन, इंडी गठबंधन के यह नेता होंगे शामिल
Bharat Jodo Nyay Yatra: महाराष्ट्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गांधी की यात्रा का समापन रविवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में होगा। रैली में इंडी गठबंधन के नेताओं के अलावा, आम आदमी पार्टी (आप) के प्रतिनिधि भी रैली में मौजूद रहेंगे।
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार को समाप्त होने वाली है। समापन के एक दिन पहले यानी आज यात्रा मुंबई पहुंचेगी। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने बताया कि कार्यक्रम का समापन एक विशाल रैली के साथ किया जाएगा। रैली में इंडी गठबंधन के नेता भी उपस्थित होंगे। सभी नेता राहुल गांधी का स्वागत करेंगे। राहुल देश के लिए लड़ रहे हैं। राहुल ने जो त्याग किया है, वह सब जानते हैं। राहुल गांधी देश की संवैधानिक और लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए लड़ रहे हैं। इंडी गठबंधन दलों के नेताओं और देश की जनता को राहुल से उम्मीद है।
#WATCH | On Bharat Jodo Nyaya Yatra, Maharashtra Congress chief Nana Patole says, "A huge rally will be organised. Leaders of the INDIA alliance will be present here to welcome Rahul Gandhi... The people of the country have a lot of hope for Rahul Gandhi and he is fighting for… pic.twitter.com/Ye3W4QNFWM
— ANI (@ANI) March 15, 2024विज्ञापन
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन पर आयोजित होने वाले विशाल रैली में शामिल होने वाले नेताओं की सूची:-
- एमके स्टालिन, मुख्यमंत्री, तमिलनाडु
- अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश
- उद्धव ठाकरे, पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र
- तेजस्वी यादव, पूर्व उप मुख्यमंत्री, बिहार
- शरद पवार, पूर्व केंद्रीय मंत्री
- मल्लिकार्जुन खरगे, राष्ट्रीय अध्यक्ष, कांग्रेस
शिवाजी पार्क में होगा रैली का आयोजन
महाराष्ट्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गांधी की यात्रा का समापन रविवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में होगा। रैली में इंडी गठबंधन के नेताओं के अलावा, आम आदमी पार्टी (आप) के प्रतिनिधि भी रैली में मौजूद रहेंगे। यात्रा शनिवार दोपहर मुंबई में दाखिल होगी। इसके बाद गांधी दादर में भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार डॉ. भीमराव आंबेडकर के स्मारक 'चैत्य भूमि' का दौरा करेंगे।
14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई यात्रा
राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर से न्याय यात्रा शुरू की थी। राहुल भारत के 15 राज्यों, 110 जिलों, 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा से होते हुए मुंबई आ रहे हैं। यात्रा के खत्म होने तक राहुल गांधी करीब 6700 किमी का सफर तय कर चुके होंगे। हालांकि, इस बार उन्होंने बस और पैदल दोनों तरीके से यात्रा की है।

इन राज्यों से होकर गुजरी भारत जोड़ो यात्रा
- मणिपुर
- नगालैंड
- असम
- मेघालय
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- झारखंड
- ओडिशा
- छत्तीसगढ़
- उत्तर प्रदेश
- मध्य प्रदेश
- राजस्थान
- गुजरात
- महाराष्ट्र