फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi attacks Centre says Dare to talk about China before man ki baat

'मन की बात' से पहले राहुल गांधी बोले- इतना भी मत डरो,आज हिम्मत करके चीन की बात करो!

Sun, 31 Jan 2021 11:18 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 31 Jan 2021 11:18 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi attacks Centre says Dare to talk about China before man ki baat
राहुल गांधी - फोटो : ANI

चीन के सिक्किम बॉर्डर के पास नई सड़क और सैन्य शिविर बनाने की खबरों पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम से पहले ट्वीट कर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा, “इतना भी मत डरो, आज चीन की बात करो!”

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में ‘आज चीन की बात करो’ का इशारा प्रधानमंत्री मोदी की ओर किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देश को संबोधित किया। राहुल गांधी का इशारा पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की ओर ही था कि आज पीएम मोदी चीन की बात करें, डरें नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला

मीडिया में शनिवार को सैटेलाइट के हवाले से यह खबर सामने आई थी कि चीन द्वारा सिक्किम बॉर्डर के पास नई सड़क और पोस्ट बनाया गया है। सैटेलाइट तस्वीरों के अनुसार, सिक्किम के नाकू ला के पास नई सड़कों के निर्माण और नई पोस्ट का पता चला है। चीन नाकू ला से उत्तर-पूर्व में लगभग 30 किमी की दूरी पर एक बड़ी सैन्य चौकी बनाता हुआ भी दिखाई दे रहा है। हाल ही में इसी क्षेत्र में भारत और चीन की सेना आमने-सामने आई थीं। दोनों सेनाओं के बीच झड़प भी हुई थी। हालांकि, स्थानीय कमांडरों द्वारा स्थापित प्रोटोकॉल के मुताबिक, इस मसले को हल कर लिया गया था।

नाकू ला के उत्तर में स्थित क्षेत्र डोकलाम में 2017 के विवाद के बाद पहली बार यहां चीनी गतिविधियों में वृद्धि देखी गई। जून 2020 और सितंबर 2020 तक की सैटेलाइट तस्वीरों की तुलना में जानकारों ने यह स्पष्ट किया है कि नाकू ला के पास चीनी क्षेत्र में निर्मित नई सड़कें दिखाई देती हैं। इन तस्वीरों से चीन द्वारा किए गए निर्माण का भी पता चलता है। एलएसी पर तनाव जारी है। तनाव को दूर करने और मुद्दे का हल निकलाने के लिए बातचीत भी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed