फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi attacks centre over handing case to NIA, ask Who Wants Terrorist Davinder Silenced

राहुल का केंद्र सरकार पर निशाना, पूछा- कौन करना चाहता है देविंदर सिंह को खामोश

Fri, 17 Jan 2020 11:42 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 17 Jan 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi attacks centre over handing case to NIA, ask Who Wants Terrorist Davinder Silenced
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कश्मीर घाटी से गिरफ्तार पुलिस अधिकारी देविंदर सिंह के मामले को एनआईए को सौंपे जाने को लेकर शुक्रवार को सवाल किया कि आखिर कौन इस ‘आतंकी’ को चुप कराना चाहता है। गांधी ने ट्वीट किया, ‘आतंकी डीएसपी दविंदर को खामोश करने का सबसे अच्छा तरीका है कि मामले को एनआईए के हवाले कर दिया जाए।’ 

उन्होंने दावा किया, ‘एनआईए का नेतृत्व एक और मोदी-वाईके कर रहे हैं जिन्होंने गुजरात दंगों और हरेन पंड्या की हत्या की जांच की थी। वाईके की देखरेख में यह मामला खत्म होने की तरह है।’

विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने सवाल किया, कौन आतंकी दविंदर को खामोश करना चाहता है और क्यों चाहता है? राहुल गांधी ने गुरुवार को सवाल किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल खामोश क्यों हैं? उन्होंने यह भी कहा था कि दविंदर के खिलाफ त्वरित अदालत में मुकदमा चलना चाहिए और दोषी पाए जाने पर उसे कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी देविंदर सिंह को लेकर कई सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि यह मामला देश की सुरक्षा के लिए खतरा है। भारत पर हमला करने वाले आतंकियों की मदद करना देशद्रोह है। इसके लिए बड़े स्तर पर जांच होनी चाहिए।

प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लिखा, 'डीएसपी दविंदर सिंह की जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तारी भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। यह बहुत अजीब लगता है कि मौजूदा परिस्थितियों में जम्मू और कश्मीर के लिए विदेशी दूतों को एस्कॉर्ट करने जैसी अत्यंत संवेदनशील जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई थी। मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed