फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi attack pm modi over farmers protest on three farm bills bjp amit malviya hit him back

क्या है इस तस्वीर की सच्चाई? राहुल ने शेयर की तो भाजपा ने किया ये दावा

Sat, 28 Nov 2020 12:20 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 28 Nov 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi attack pm modi over farmers protest on three farm bills bjp amit malviya hit him back
प्रदर्शन के दौरान किसान पर लाठी उठाता जवान - फोटो : PTI

किसान आंदोलन के दौरान समाचार एजेंसी पीटीआई की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें एक जवान बुजुर्ग किसान पर डंडे चलाता हुआ नजर आ रहा है। इस फोटो को शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से साझा किया और मोदी सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने पूछा है कि अगर किसान अपनी आवाज सुनाने के लिए दिल्ली आएं तो क्या ये गलत है? वहीं भाजपा आईटी सेल के अध्यक्ष अमित मालवीय ने पलटवार करते हुए तस्वीर को लेकर अलग दावा किया है। 

विज्ञापन



राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, 'बड़ी ही दुखद फोटो है। हमारा नारा तो ‘जय जवान जय किसान’ का था लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी के अहंकार ने जवान को किसान के खिलाफ खड़ा कर दिया। यह बहुत खतरनाक है।' राहुल ने जो तस्वीर ट्वीट की है उसमें एक जवान प्रदर्शन कर रहे किसान पर लाठी उठाते दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार खरबपति मित्रों के लिए कालीन बिछाती है, लेकिन अगर किसान दिल्ली आ रहा है तो उसके रास्ते खोद दिए जा रहे हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार में देश की व्यवस्था को देखिए। जब भाजपा के खरबपति मित्र दिल्ली आते हैं तो उनके लिए लाल कालीन डाली जाती है। मगर किसानों के लिए दिल्ली आने के रास्ते खोदे जा रहे हैं। दिल्ली किसानों के खिलाफ कानून बनाए वह ठीक, लेकिन सरकार को अपनी बात सुनाने किसान दिल्ली आए तो वह गलत?
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता अमित मालवीय ने राहुल को जवाब देते हुए लिखा, 'कालांतर में राहुल गांधी ऐसे विपक्षी नेता के रूप में जाने जाएंगे जिनका कोई मान नहीं होगा।' भाजपा आईटी सेल के अध्यक्ष ने अपने ट्वीट के साथ दो तस्वीरें साझा की हैं। पहली वाली राहुल गांधी वाली है जिसमें जवान किसान की डंडे से पिटाई करते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरे तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि जवान की लाठी ने किसान को छुआ भी नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed