राफेल पर संग्राम, राहुल बोले- पीएम के साथ 20 मिनट की बहस करना चाहता हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राफेल डील पर लोकसभा गर्मागर्म बहस के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने शाम को प्रेस कांफ्रेंस कर एक बार फिर मोदी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि राफेल डील की जेपीसी से जांच कराई जाई। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और अरुण जेटली पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पीएम को सीधी बहस की भी चुनौती दी।
राहुल गांधी ने कहा कि न जाने मोदी किस दुनिया में रहते हैं, जबकि हकीकत यह है कि पूरा देश उनसे राफेल पर सवाल पूछ रहा है।उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रधानमंत्री को सच्चाई और विश्वसनीयता के साथ जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा, राफेल मामले पर प्रधानमंत्री के साथ आमने सामने से बात करने के लिए 20 मिनट दीजिए और फिर आप फैसला करिए कि क्या होता है। लेकिन प्रधानमंत्री के पास साहस नहीं है। उनके पास आपके (मीडिया) सामने आने का साहस नहीं है।बा
ओपेन बुक राफेल डील एग्जाम
बाद में राहुल ने ट्वीट कर तंज कसते हुए कहा, कल संसद में प्रधानमंत्री 'ओपेन बुक राफेल डील एक्जाम' का सामना करेंगे। सवाल पहले से पता हैं। 1.वायुसेना को 126 विमानों की जरूरत थी तो सिर्फ 36 विमानों का सौदा क्यों? 2. विमान की कीमत 526 करोड़ रुपये की बजाय 1,600 करोड़ रुपये क्यों की गई? 3. एचएएल को बजाय ए ए (अनिल अंबानी) को ठेका क्यों दिया गया? क्या वह परीक्षा के लिए आएंगे ? या किसी प्रतिनिधि को भेज देंगे?राहुल ने कहा कि मोदी जी को इस बारे में सच्चाई के साथ जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वित्त अरुण जेटली ने उनका जो बचाव किया वह खोखला था। गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे की कथित बातचीत वाला ऑडियो का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने सवाल किया कि आखिर पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के पास कौन सी फाइलें हैं? राहुल ने कहा कि ऑडियो टेप में गोवा के स्वास्थ्य मंत्री साफ कह रहे हैं कि पर्रिकर जी ने कैबिनेट बैठक में बोला कि मेरे पास राफेल फाइल है और पूरी जानकारी है और मुझे कोई परेशान नहीं कर सकता है। हो सकता है कि इस तरह के और टेप हों।
उन्होंने कहा कि पर्रिकर जी एक तरह से प्रधानमंत्री को धमकी दे रहे थे, ब्लैकमेल कर रहे हैं। सवाल यह है कि पर्रिकर जी के शयनकक्ष में क्या जानकारी है, क्या फाइलें हैं और इसका असर मोदी जी पर क्या होगा? लोकसभा में जेटली के भाषण का हवाला देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अपने भाषण में जेटली जी ने बोला कि 1600 करोड़ रुपये की बात कहां से आती है? अब इन्होंने खुद कहा कि 58 हजार करोड़ रुपये का सौदा है। 36 विमान खरीदे जा रहे हैं। एक विमान की कीमत क्या हुई? जेटली जी, 1600 करोड़ रुपये की संख्या आपने दी है।
उन्होंने कहा, ‘‘विमान की कीमत बढ़ाई गई। ये किसने किया, कैसे हुआ? हमारा मुख्य सवाल है कि क्या वायुसेना ने यह निर्णय लिया था या उसने इस पर आपत्ति जताई थी? राहुल ने कहा कि पूर्व रक्षा मंत्री पर्रिकर ने साफ कहा था कि मुझे सौदे के बारे में कुछ नहीं पता। अब कह रहे हैं कि उनके शयन कक्ष में फाइले हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने प्रक्रिया बदली। विमान की कीमत 1600 करोड़ रुपये कराया। ओलांद से कहा कि डबल ए (अनिल अंबानी) को कांट्रैक्ट को दिया जाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं और हिंदुस्तान के किसानों से साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये चोरी करके सबसे अमीर लोगों का कर्जा माफ किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि संसद में वो व्यक्ति नहीं खड़े हुए जिन्होंने सौदा बदलवाने का फैसला किया। लेकिन जेटली जी उनका बचाव कर रहे हैं जो खोखला है। वह छिप नहीं सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि जेटली जी झूठी बातें करते रहे हैं। चौकीदार चोर है। जेपीसी की जांच कराइए और देखिए क्या आता है। जैसे जांच होगी दो नाम आएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस मामले में सच्चाई और विश्वसनीयता के साथ जवाब दें।
Rahul Gandhi: They keep asking where does Congress get the 1600 cr per aircraft figure, let me tell you from where. Jaitley ji in his speech in Parliament had said the deal is 58000 cr, so divide this by 36, what figure do you get? 1600 cr #Rafaledeal pic.twitter.com/LAoRRaP6Vq
— ANI (@ANI) January 2, 2019
क्या क्या कहा राहुल ने
-
58 हजार करोड़ की राफेल डील, कुल 36 विमान खरीदे। जेटली ने राफेल की कीमत 1600 करोड़ बताई।
-
-यूपीए सरकार ने 526 करोड़ में ठेका दिया, तो फिर कीमत 1600 करोड़ रुपये कैसे हुई।
- -मोदीजी ने 30 हजार करोड़ रुपये मित्र अनिल अंबानी को दिए।
- -मनोहर पर्रिकर के पास कौन सा राज है, पर्रिकर ने कहा था कि मेंरे पास राफेल की फाइल है।
- -मोदी जी ने कांट्रैक्ट बदला।
- -पीएम को बचाने का जेटली का प्रयास खोखला है।
- -इस डील से पता चलता है कि देश का चौकीदार चोर है
Congress President Rahul Gandhi: One thing I found very surprising and interesting in his interview yesterday was that PM said the allegation is not against me personally. What world is the PM living in? #PMtoANI #RafaleDeal pic.twitter.com/AAsL01eMEg
— ANI (@ANI) January 2, 2019
- -मैं पीएम मोदी को बहस की चुनौती देता हूं. मैं 20 मिनट की बहस करना चाहता हूं।
- -सुप्रीम कोर्ट ये नहीं कह रहा कि इसमें करप्शन नहीं है, वह कह रहा है कि ये हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं है।
- -मैं पर्रिकर का टेप चलाना चाहता था, लेकिन स्पीकर ने इजाजत नहीं दी।
राहुल के मोदी से सवाल
- -रक्षा मंत्रालय ने सौदे पर आपत्ति जताई या नहीं?
- -राफेल की कीमत किसके कहने पर बढ़ाई गई?
- -राफेल देश में बनना था फिर विदेश में क्यों बन रहा?