फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi attack on bjp says Life in danger due to opacity in PM Cares fund

कांग्रेस का भाजपा पर हमला, राहुल बोले- पीएम केयर्स कोष में अपारदर्शिता से खतरे में पड़ रही है जिंदगियां

Mon, 06 Jul 2020 12:18 AM IST
अवधेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Mon, 06 Jul 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi attack on bjp says Life in danger due to opacity in PM Cares fund
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। कांग्रेस ने सरकार पर स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे में बढ़ोतरी नहीं कर लॉकडाउन का समय बर्बाद करने और कोविड-19 रोगियों के लिए घटिया वेंटिलेटर खरीदने का आरोप लगाया है। वहीं राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि पीएम केयर्स में अपारदर्शिता से भारतीयों का जीवन खतरे में पड़ता जा रहा है और सार्वजनिक धन का इस्तेमाल घटिया सामग्री खरीदने में हो रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने एक खबर को भी टैग किया जिसके अनुसार एक निजी कंपनी घटिया गुणवत्ता वाले वेंटिलेटर मुहैया करा रही है। ये वेंटिलेटर पीएम केयर्स कोष से खरीदे गए हैं। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी वेंटिलेटरों की खरीद में घोटाले का आरोप लगाते हुए ट्वीट किया है। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा- वेंटिलेटर घोटाला। 50 हजार वेंटिलेटर के लिए आवंटित दो हजार करोड़ रुपये में से 23 जून तक केवल 1340 वेंटिलेटर की आपूर्ति हुई। खुली निविदा नहीं हुई। घटिया गुणवत्ता। प्रति वेंटिलेटर बताई गई डेढ़ लाख रुपये की राशि के बजाए चार लाख रुपये में इन्हें खरीदा गया।

दूसरी ओर कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने सवाल किया कि सरकार 22 जून तक सिर्फ 1340 वेंटिलेटर क्यों खरीद सकी, जबकि 31 मार्च को 50 हजार वेंटिलेटरों का ऑर्डर दिया गया था। उन्होंने कहा कि असल खरीद भाजपा प्रमुख जे पी नड्डा के दावे के विपरीत है जिसमें उन्होंने कहा था कि देश में जून के अंत तक 60,000 वेंटिलेटर होंगे। वह इस दौरान एक डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed