फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi asked BJP, 'Is it written in the Constitution that MLA brothers can topple the government?'

Maharashtra: 'क्या संविधान में लिखा कि सरकार गिराने के लिए विधायक खरीदे जाएं?', राहुल गांधी ने भाजपा से पूछा

Tue, 12 Nov 2024 06:03 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाेंदिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाेंदिया Published by: बशु जैन Updated Tue, 12 Nov 2024 06:03 PM IST
सार

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने हैं, सभी 288 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।  

विज्ञापन
Rahul Gandhi asked BJP, 'Is it written in the Constitution that MLA brothers can topple the government?'
राहुल गांधी। - फोटो : X/INC

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर संविधान के मुद्दे को लेकर भाजपा और प्रधानमंत्री पर हमला बोला। उन्होंने भाजपा से सवाल पूछा कि क्या संविधान में लिखा है कि सरकार को गिराने के लिए विधायकों को खरीदना चाहिए? 
विज्ञापन


महाराष्ट्र के गोंदिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मैं गारंटी दे सकता हूं कि पीएम मोदी ने कभी भी भारत के संविधान को नहीं पढ़ा है। अगर उन्होंने इसे पढ़ा होता तो वे इसका सम्मान करते। हाथ में संविधान पकड़कर दिखाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अगर देश में लोकतंत्र बचा है तो इस किताब की वजह से। इस किताब को तैयार करने में डॉ. बीआर आंबेडकर, महात्मा गांधी की बड़ी भूमिका रही। जबकि नरेंद्र मोदी और आरएसएस 24 घंटे किताब पर हमला करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि क्या इस संविधान में लिखा है कि महाराष्ट्र सरकार को गिराने के लिए किसी को भी विधायकों को खरीदना चाहिए? 
विज्ञापन


भाजपा ने की थी राहुल गांधी की चुनाव आयोग से शिकायत
सोमवार को भाजपा ने संविधान को लेकर दिए जा रहे भाषण को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुनाव आयोग से शिकायत की थी। भाजपा ने कहा था कि राहुल गांधी लगातार संविधान को लेकर भाजपा पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने संविधान की धज्जियां उड़ाईं और झूठ बोला कि भाजपा संविधान को नष्ट करने वाली है। राहुल गांधी ऐसा करने के आदी हैं और चेतावनी और नोटिस के बाद भी वे ऐसा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ बीएनएस की धारा 353 के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में एमवीए बनाम महायुति
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने हैं, सभी 288 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एससीपी) से मिलकर बना विपक्षी एमवीए गठबंधन राज्य में सत्ता हासिल करना चाहता है, जो महायुति गठबंधन को चुनौती देता है, जिसमें एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल हैं।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed