फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi acquitted in defamation case Congress launches sharp attack on BJP party reins hands of criminals

राहुल गांधी मानहानि केस में बरी: कांग्रेस का भाजपा पर तीखा हमला, कहा- अपराधियों के हाथ में पार्टी की कमान

Mon, 26 Oct 2026 02:19 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: प्रशांत तिवारी Updated Mon, 26 Oct 2026 02:19 PM IST
सार

सुल्तानपुर की अदालत ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में बरी कर दिया। जिसके बाद कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi acquitted in defamation case Congress launches sharp attack on BJP party reins hands of criminals
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की विशेष एमपी-एमएलए अदालत से मानहानि के एक मामले में बरी किए जाने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा अपराधियों के हाथों में चल रही है। कांग्रेस ने कहा कि वह महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलते हुए प्यार, करुणा और धैर्य के साथ भाजपा को हराने की लड़ाई जारी रखेगी।

विज्ञापन


अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़ा था मामला
राहुल गांधी को साल 2018 में तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर की गई टिप्पणी से जुड़े मानहानि के मामले में सोमवार को बरी कर दिया गया। शिकायतकर्ता विजय मिश्रा के वकील संतोष पांडे ने इसकी पुष्टि की। मामला सुल्तानपुर की विशेष एमपी-एमएलए अदालत में चल रहा था।
विज्ञापन


फैसले के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
अदालत के फैसले के बाद परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर खुशी जताई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। राहुल गांधी के अदालत से बाहर निकलने पर कार्यकर्ताओं ने 'सत्यमेव जयते' के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना
कांग्रेस के महासचिव और संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी के पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि देश के लोग भूल जाते हैं कि भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष पर हत्या का आरोप लगा था। उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी ईमानदारी और शालीनता की बात करती है, उसके अध्यक्ष पर ऐसा आरोप कैसे लगा सकता है।

'राहुल गांधी के बयान में मानहानि जैसी कोई बात नहीं'
वेणुगोपाल ने कहा कि अदालत ने साफ कर दिया है कि साल 2018 में अमित शाह को लेकर राहुल गांधी ने जो बयान दिया था, उसमें मानहानि जैसी कोई बात नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपराधियों को बढ़ावा देती है और उन्हें सत्ता के ऊंचे पदों तक पहुंचाती है।


ये भी पढ़ें: खरगे के बयान भाजपा कर रही विरोध प्रदर्शन, रेखा गुप्ता बोलीं- 'मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ रही कांग्रेस'

'प्यार और धैर्य से भाजपा को हराएंगे'
कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी लड़ाई ऐसे लोगों को हराने के लिए है, जिन पर गंभीर अपराधों के आरोप हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी के रास्ते पर चलते हुए प्यार, करुणा और धैर्य के साथ अपनी लड़ाई जारी रखेगी। वेणुगोपाल ने अपनी पोस्ट का अंत 'सत्यमेव जयते' के साथ किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed