{"_id":"5f3337928ebc3e3cfa619508","slug":"rahat-indori-death-news-rahat-indori-passes-away-whose-shayari-bulati-hai-magar-jaane-ka-nahi-was-very-famous","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मृति शेष: वबा फैली हुई है हर तरफ, अभी माहौल मर जाने का नई...कहने वाले खुद चले गए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्मृति शेष: वबा फैली हुई है हर तरफ, अभी माहौल मर जाने का नई...कहने वाले खुद चले गए
Wed, 12 Aug 2020 05:58 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 12 Aug 2020 05:58 AM IST
विज्ञापन
राहत इंदौरी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘वबा फैली हुई है हर तरफ, अभी माहौल मर जाने का नई...कहने वाले राहत इंदौरी दुनिया छोड़ गए। वबा महामारी को कहते हैं और राहत कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे। हिंदी-उर्दू मंचों से अपनी शायरी से महफिलें लूटने वाले राहत इंदौरी का दुनिया से जाना गंगा-जमुनी तहजीब के लिए बड़ी क्षति है।
विज्ञापन
राहत कहते थे, मैं मर जाऊं तो मेरी एक अलग पहचान लिख देना, लहू से मेरी पेशानी पे हिंदुस्तान लिख देना।’ राहत ने एक शेर कहा, ‘ये हादसा तो किसी दिन गुजरने वाला था, मैं बच भी जाता तो इक रोज मरने वाला था।’
विज्ञापन
फिल्मों के गाने भी लिखे
मंचों के अलावा उन्होंने फिल्मों के लिए भी गीत लिखे। संजय दत्त की वापसी वाली फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस का टाइटल ट्रैक- ‘एम बोले तो मास्टर... गीत भी राहत की कलम से निकला। ‘करीब’ का गाना, चोरी चोरी जब नजरें मिलीं व नींद चुराई मेरी...भी लिखा।
विज्ञापन
‘बुलाती है मगर जाने का नहीं...’हुआ था वायरल
राहत साहब का शेर...बुलाती है मगर जाने का नहीं... कोरोना के चलते लॉकडाउन के बीच खूब वायरल हुआ। इस शेर पर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए लोगों जागरूक करने वाले कई मीम्स बने।