फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   raghav chandak icse board topper

कैंसर के बावजूद हासिल किए 95.8 प्रतिशत अंक!

Sun, 15 May 2016 03:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sun, 15 May 2016 03:04 PM IST
विज्ञापन
raghav chandak icse board topper
मेरा नाम है राघव चंदक और मैंने कैंसर होने के बावजूद आईसीएसई के दसवीं कक्षा की परीक्षा में 95.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। मैं कोलकाता के हैरिटेज स्कूल में पढ़ता हूं और स्कूल ने मेरी बड़ी मदद की। जब मुझे पता चला कि मुझे कैंसर की बीमारी है, तो मैं डर गया था, पर फिर मेरे चाचा ने मुझे समझाया तब जाकर मैं थोड़ा सही हुआ। मैंने अपने बेस्ट फ्रैंड को भी शुरु में नहीं बताया था, पर जब मैंने उसे बताया तो वो यकीन ही नहीं कर पाया, लेकिन बाद में उसने मुझे हिम्मत ना हारने के लिए कहा।
विज्ञापन

मैं अस्पताल में अपने साथ किताबें ले जाता था और चार से पांच घंटे पढ़ाई करता था। मैं पूरे साल में बस एक-दो महीने ही स्कूल जा पाया और बाकी की पढ़ाई घर पर की। मेरी प्रिंसिपल, मेरी क्लास टीचर, सबने मेरी बड़ी मदद की। मुझे स्कूल ने सभी टीचर के नंबर भी दे दिए थे, जिससे मैं उन्हें कोई परेशानी होने पर फोन कर सकूं।
विज्ञापन

स्कूल में मैं मास्क पहन कर और अपनी गाड़ी से जाता था। क्लास में मेरा टेबल अलग था और मैं बाकी बच्चों से दूर बैठा करता था, ताकि इंफेक्शन न फैले।मुझे शुरु में अजीब लगता था कि अकेला मैं ही मास्क लगा कर घूमता रहता था।फिर मेरे बाल झड़ने शुरु हो गए तो मैंने टोपी पहननी शुरु कर दी, लेकिन किसी ने मुझे बुरा भला नहीं कहा और सबने मेरी हालत को समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेटर युवराज सिंह मेरे प्रेरणा स्रोत हैं। जिस तरह से उन्होंने कैंसर जैसी बीमारी को हराया और क्रिकेट के खेल में वापसी की, उसने मुझे काफी हौसला दिया।अगर हौसला रखा जाए और हिम्मत जुटा कर इस बीमारी से लड़ा जाए, तो जीत आपकी ही होगी और आप आगे की ज‌िंदगी आसानी से जी सकते हैं।राघव आगे जाकर आईआएटी से इंजीनियर बनना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed