फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rafale deal: rahul gandhi said my stand is clear that there has been theft in fighter jet deal

राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं नहीं, पार्टी तय करेगी मेरा उत्तराधिकारी

Thu, 20 Jun 2019 12:58 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 20 Jun 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
Rafale deal: rahul gandhi said my stand is clear that there has been theft in fighter jet deal
राहुल गांधी - फोटो : ANI

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने आगामी कदमों को लेकर लग रही अटकलों के बीच बृहस्पतिवार को कहा कि वह नहीं, बल्कि उनकी पार्टी उनके उत्तराधिकारी के संबंध में फैसला करेगी। गांधी से जब यह पूछा गया कि उनके बाद किसे कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाएगा, तो उन्होंने उत्तर दिया कि उनके उत्तराधिकारी के बारे में वह निर्णय नहीं लेंगे।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में हार के बाद से राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ने को लेकर अड़े हुए हैं, लेकिन कांग्रेस के सर्वोच्च निर्णायक निकाय सीडब्ल्यूसी ने उनके इस्तीफे के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है और उन्हें सभी स्तरों पर पार्टी का पुनर्गठन करने को कहा है।
विज्ञापन


गांधी ने यह भी कहा कि आज भी उनका वही रुख है कि राफेल विमान सौदे में चोरी हुई है। संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण में राफेल के जिक्र के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में गांधी ने संसद भवन में यह टिप्पणी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी ने संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा, 'मेरा रुख आज भी वही है कि राफेल विमान सौदे में चोरी हुई है।

गुरुवार को अपने अभिभाषण के दौरान राष्ट्रपति ने राफेल लड़ाकू विमान का जिक्र करते हुए कहा, 'मेरी सरकार, सेना और सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण के काम को तेजी से आगे बढ़ा रही है। निकट भविष्य में ही भारत को पहला ‘राफेल’ लड़ाकू विमान और ‘अपाचे’ हेलीकॉप्टर भी मिलने जा रहे हैं। सरकार द्वारा मेक इन इंडिया के तहत आधुनिक अस्त्र-शस्त्र बनाने पर विशेष बल दिया जा रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed