राहुल ने सरकार पर बोला हमला, कहा- कर्म-किए कराए का बही खाता, इससे कोई नहीं बच सकता
- राहुल गांधी ने राफेल हैशटैग के साथ लिखा है कि कर्म यानि किए कराए का बही खाता, इससे कोई नहीं बच सकता
विस्तार
लड़ाकू विमान राफेल खरीद मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी फिर सक्रिय हो गए हैं। राहुल ने फ्रांस में बिचौलिए को लेकर हुए खुलासे के बाद दार्शनिक अंदाज में ट्वीट कर इशारों में मोदी सरकार पर हमला बोला है।
राहुल गांधी ने राफेल हैशटैग के साथ लिखा है कि कर्म यानि किए कराए का बही खाता, इससे कोई नहीं बच सकता। कांग्रेस इस मामले को लेकर फिर आक्रामक हो गई और बिचौलिए की भूमिका सामने आने पर सरकार से जांच की मांग कर रही है।
Karma = The ledger of one's actions.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 6, 2021
Nobody escapes it.#Rafale