फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rafael deal to buy 36 planes ready, waiting for the green signal of PMO

36 लड़ाकू विमानों की खरीद का राफेल सौदा तय, पीएमओ की हरी झंडी का इंतजार

Fri, 02 Sep 2016 04:12 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Fri, 02 Sep 2016 04:12 AM IST
विज्ञापन
Rafael deal to buy 36 planes ready, waiting for the green signal of PMO

राफेल लड़ाकू विमानों का सौदा करीब-करीब तय हो गया है। अरबों रुपये के 36 विमानों की खरीद के लिए अब प्रधानमंत्री कार्यालय की मंजूरी का इंतजार है। अंतिम निर्णय के लिए फाइलों को पीएमओ भेज दिया गया है।

विज्ञापन


सौदे के तहत भारत अपनी रक्षा जरूरतों के लिए फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदेगा। रक्षा सूत्रों के मुताबिक बृहस्पतिवार को सौदे की अंतिम रिपोर्ट सौंप दी गई है।
विज्ञापन


फ्रांस के साथ बहुप्रतीक्षित राफेल लड़ाकू विमान सौदे को रक्षा मंत्रालय ने अपनी मंजूरी दे दी है।

126 राफेल विमान खरीद प्रक्रिया रद्द हो गई थी

Rafael deal to buy 36 planes ready, waiting for the green signal of PMO

हाल में स्कॉर्पीन सौदे के दस्तावेज लीक होने के मद्देनजर हालांकि अधिकारी इस सौदे के बारे में चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि सौदे से संबंधित फाइल को रक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी ने इसकी मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज दिया है।

फ्रांस के सूत्रों के मुताबिक उसे इसी महीने सौदे पर सकारात्मक प्रगति होने की उम्मीद है। गत वर्ष अप्रैल में अपने फ्रांस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस सरकार से 36 राफेल जेट खरीदने की घोषणा की थी।

उस घोषणा के तत्काल बाद रक्षा मंत्रालय ने अलग से चल रही 126 राफेल विमान खरीद प्रक्रिया को रद्द कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed