फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   question paper leak, army general duty recruitment exam canceled

सेना की जनरल ड्यूटी भर्ती परीक्षा निरस्त, पर्चा लीक होने से उठाया कदम, पुणे में तीन गिरफ्तार

Sun, 28 Feb 2021 04:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 28 Feb 2021 04:22 PM IST
सार

सेना की भर्ती परीक्षा लीक होने का मामला सामने आया है। इसके बाद जनरल ड्यूटी भर्ती परीक्षा निरस्त कर दी गई है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
question paper leak, army general duty recruitment exam canceled
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेना ने प्रश्नपत्र लीक होने की जानकारी मिलने के बाद जनरल ड्यूटी कर्मियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया। यह परीक्षा रविवार 28 फरवरी को होने वाली थी।  अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक पुणे में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा कि उचित उम्मीदवार के चयन के लिए भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह के भ्रष्ट आचरण को बर्दाश्त नहीं करती। पुणे पुलिस ने बताया कि पर्चा लीक होने को लेकर महाराष्ट्र में विभिन्न ठिकानों पर छापे मारे गए और लीक प्रश्नपत्र बरामद किए गए। देशभर में यह परीक्षा रविवार को ही होने वाली थी। यह निरस्त होने से देशभर में इस परीक्षा में भाग लेने वाले हजारों अभ्यर्थी परेशान हुए। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन




शनिवार रात को पर्चा लीक होने का पता चला
अधिकारी ने कहा कि पुणे की स्थानीय पुलिस के साथ चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान शनिवार रात को सैनिकों (जनरल ड्यूटी) की भर्ती के लिए आयोजित होने वाली सामान्य प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आया।  इस मामले में आगे की जांच जारी है और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बरकरार रखने के मद्देनजर परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed