फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Quarantine Center dedicated to transgenders started in Manipur

कोरोना: मणिपुर सरकार की पहल, ट्रांसजेंडर के लिए बनाया अलग क्वारंटीन सेंटर

Fri, 22 May 2020 12:59 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 22 May 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Quarantine Center dedicated to transgenders started in Manipur
transgender quarantine centre manipur - फोटो : DIPR Manipur

मणिपुर के समाज कल्याण विभाग ने ट्रांसजेंडरों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए एक विशेष तरह के क्वारंटीन सेंटर की शुरूआत की है। विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि दूसरे राज्यों से आए इन ट्रांसजेंडरों को दूसरे समुदायों के बीच रहने में बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, इसलिए सरकार की तरफ से इस तरह के कदम उठाए गए हैं। 

विज्ञापन


राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने भी इस संबंध में ट्वीट किया है। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा कि "ट्रांसजेंडर क्वारंटीन सेंटर गवर्नमेंट आइडियल ब्लाइंड स्कूल में खोला गया है और अब यह अन्य राज्यों से आने वाले ट्रांसजेंडरों के लिए तैयार है।"
विज्ञापन


इस मामले पर सरकार द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि ट्रांसजेंडर के लिए अलग से क्वारंटीन सेंटर खोलकर इनके भावनात्मक सुरक्षा का ख्याल रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने कहा है कि रेड जोन से आने वाले ट्रांसजेंडरों को इम्फाल के मारिया मॉन्टेसरी हायर सेकेंडरी स्कूल में  एवं ग्रीन जोन से आने वाले ट्रांसजेंडरों को गवर्नमेंट आइडियल ब्लाइंड स्कूल में रखा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी के लिए मास्क, सैनिटाइजर समेत अन्य चिकित्सा सामग्री भी उपलब्ध कराई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed