फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   QS World University Rankings -2020 will be released in London today, IIT Mumbai No.1

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2020 : आईआईटी बॉम्बे नंबर-1, दिल्ली, कानपुर, रुड़की की रैंकिंग गिरी

Wed, 19 Jun 2019 07:06 AM IST
संदीप भट्ट सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 19 Jun 2019 07:06 AM IST
सार

  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2020 लंदन में आज होगी जारी, भारत के 23 संस्थानों को जगह
  • आईआईएससी बंगलूरू की रैंकिंग में लगातार ओवरऑल गिरावट, पर रिसर्च में दुनिया में दूसरा रैंक 

विज्ञापन
QS World University Rankings -2020 will be released in London today, IIT Mumbai No.1

विस्तार

मोदी सरकार के प्रयासों और शोध कार्यों के चलते आईआईटी बॉम्बे ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों की सूची में 152वां रैंक हासिल किया है। 2019 में संस्थान 162वें रैंक पर था। इसकी रैंकिंग में दस पायदान का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2020 बुधवार को लंदन में जारी होगी। उधर, आईआईटी दिल्ली, कानपुर, रुड़की, खड्गपुर की रैंकिंग में लगातार गिरावट आई है। आईआईएससी बंगलूरू की ओवरऑल रैंकिंग में लगातार गिरावट आ रही है, लेकिन रिसर्च के क्षेत्र में इस रैंकिंग में उसका दुनियाभर में दूसरा रैंक है।
विज्ञापन


क्यूएस के रिसर्च डायरेक्टर बेन सोटर के मुताबिक, क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2020 में भारत के 23 संस्थानों को जगह मिली है। तीन संस्थान टॉप 200 की रेस में हैं। इसके अलावा छह टॉप 500 की दौड़ में हैं। 2020 रैंकिंग में एमआईटी पहले, स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी दूसरे और हावर्ड यूनिवर्सिटी तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड पांचवें से चौथे स्थान पर पहुंच गई। कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी चौथी रैंक से पांचवीं पर पहुंच गई है। यूरोप की प्रसिद्ध ईटीएच ज्यूरिच यूनिवर्सिटी ने यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज को पछाड़ते हुए छठा रैंक हासिल किया है।

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2020 में पहली बार सऊदी अरब की किंग अब्दूल अजीज यूनिवर्सिटी टॉप दो में शामिल है। चीन के 19 संस्थान टॉप 200 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। एशिया में नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर और नंनयग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी टॉप 11 में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। रैंकिंग में गुणवत्ता, शिक्षक, छात्र, शोध, पेपर प्रकाशित आदि नियमों को परखा गया।

जेएनयू बाहर, डीयू की रैंकिंग सुधरी, जामिया भी शामिल 

भारत की रैंकिंग में नंबर वन जेएनयू क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2020 से बाहर हो चुका है। दिल्ली विश्वविद्यालय की रैंकिंग में 13 पायदान का सुधार हुआ है। डीयू का 2019 में 487वां रैंक था, जो 474 पर है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया, ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी की रैंकिंग 751-800 के बीच है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज, थापर यूनिवर्सिटी पटियाला, वीआईटी, बॉम्बे यूनिवर्सिटी, कोलकाता यूनिवर्सिटी पिछली रैंकिंग की तर्ज पर 801-1000 श्रेणी में शामिल हैं।

वर्ष (रैंकिंग)

 

शिक्षण संस्थान 2017 2018 2019 2020 
आईआईटी बॉम्बे     219  179  162 152  
आईआईटी दिल्ली 185  172 172   182
आईआईएससी बंगलूरू 152 190  170 184
आईआईटी मद्रास 249  264   264  271
आईआईटी खड्गपुर 313 308 295 281 
आईआईटी कानपुर  302 293 283  291
आईआईटी रुड़की  399 431-440 381 383
दिल्ली यूनिवर्सिटी  481-490 501-550 472  491
आईआईटी गुवाहाटी  481-490 501-550 472  491

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed