{"_id":"59bfd1fa4f1c1b26688b5456","slug":"pv-sindhu-will-becoming-the-best-player-of-badminton","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोलः बैडमिंटन की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने की राह पर हैं पीवी सिंधु","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोलः बैडमिंटन की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने की राह पर हैं पीवी सिंधु
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 18 Sep 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की पीवी सिंधु ने बीते रविवार को कोरिया ओपन के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को हरा कर इतिहास रच दिया। सिंधु ने विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में ओकुहारा के हाथ मिली हार का बदला ले लिया।
विज्ञापन
सियोल में सिंधु ने एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में नोजोमी ओकुहारा को 22-20, 11-21 और 21-18 से हराते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की। सिंधु की इस ऐतिहासिक जीत पर अमर उजाला पोल में पाठकों से हमने सवाल पूछा कि 'क्या आपको लगता है कि भारतीय बैडमिंटन की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने की राह पर हैं पीवी सिंधु?'
विज्ञापन
अमर उजाला के इस पोल में कुल 7846 पाठकों ने हिस्सा लिया। 93.86 प्रतिशत (7364 वोट) पाठकों का मानना है कि सिंधु भारतीय बैडमिंटन की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने की राह पर हैं।
विज्ञापन
वहीं 4.33 प्रतिशत (340 वोट) पाठकों का मानना है कि पीवी सिंधु भारतीय बैडमिंटन की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने की राह पर नहीं हैं। 1.81 प्रतिशत (142 वोट) पाठकों ने कोई राय जाहिर नहीं की।