फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Punjab election polls: CM and former CM will contest first time in lambi constituency

लंबी : पंजाब के सियासी इतिहास में पहली बार भिड़ेंगे सीएम और पूर्व सीएम

Wed, 25 Jan 2017 06:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 Jan 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
Punjab election polls: CM and former CM will contest first time in lambi constituency
सीएम प्रकाश सिंह बादल और पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : social media

पंजाब में इस बार विधानसभा चुनाव की जंग काफी रोमांचक होने जा रही है। शुरूआत से पंजाब की चुनावी जंग में कांग्रेस और शिअद-भाजपा की परंपरागत प्रतिद्वंद्वी रहे हैं। लेकिन पहली बार विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की दमदार मौजूदगी ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। जिसके चलते पंजाब में कई विधानसभा हलके इस बार हॉट-सीट बन गए हैं।

विज्ञापन


पंजाब का महा-मुकाबला इस बार लंबी हलके में है। पंजाब के सियासी इतिहास में पहली बार एक सीएम और पूर्व सीएम आमने-सामने हैं। यह सीएम प्रकाश सिंह बादल का परंपरागत हलका रहा है। वह यहां से कभी नहीं हारे। कांग्रेस की ओर से उन्हें महेश इंदर सिंह बादल ही चुनौती देते आए हैं। लेकिन इस बार कांग्रेस ने यहां से अपने सबसे कद्दावर नेता पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को उतारा है। वहीं, आप ने यहां से दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह को उतारा है। जिसके चलते मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है।
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र लंबी मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का गढ़ है। मुख्यमंत्री बादल का पैतृक हलका होने के बावजूद यहां के लोग वर्षों से सेम समस्या से जूझ रहे हैं। मुख्यमंत्री का गढ़ होने के चलते यहां मुक्तसर के मुकाबले काफी विकास हुआ है। शिअद की ओर से एक बार फिर से वर्तमान मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। बादल पांच बार मुख्यमंत्री बने हैं। विधानसभा चुनाव 2012 में उनका कांग्रेस प्रत्याशी महेश इंदर बादल के साथ मुकाबला था। जिसमें वह 24,739 मतों से चुनाव जीते थे। जबकि महेश इंदर सिंह बादल को 43,260 मत मिले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार उनके साथ मुकाबले में आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह को उतारा गया है। आप के भी चुनाव मैदान में कूदने पर इस बार मुकाबला रोचक माना जा रहा है। वहीं इस बार लंबी सीट से कांग्रेस की ओर से कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चुनाव लड़ने का एलान कर मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। 


मुख्यमंत्री बादल 1997, 2002, 2007, 2012 में निरंतर लंबी विधानसभा सीट से विधायक बनते आए हैं। इस बार उन्हें आप के जरनैल सिंह और कांग्रेस की ओर से कैप्टन अमरिंदर द्वारा टक्कर देने पर मुख्यमंत्री बादल को जीतने के लिए काफी जोर-आजमायश करनी पड़ रही है। इस बार लंबी विधान सभा सीट राज्य में सबसे हॉट मानी जा रही है।

 कुल मतदाता- 1,55,556 - पुरुष वोटर, 73,904

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed