फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Punjab Congress politics Congress leadership favour in Amarinder singh green signal to preparation Punjab Assembly elections and displeasure with Navjot Singh Sidhu

पंजाब कांग्रेस: सिद्धू हिट विकेट, कैप्टन को चुनावी मैदान में फील्डिंग सजाने को हरी झंडी

Wed, 23 Jun 2021 04:00 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 23 Jun 2021 04:00 AM IST
सार

  • नवजोत सिंह सिद्धू की हाल की बयानबाजी से नाराज हैं गांधी परिवार के सदस्य
  • राज्य के प्रभारी और समाधान कमेटी के सदस्य हरीश रावत ने भी सिद्धू की बयानबाजी के समय को उचित नहीं ठहराया

विज्ञापन
Punjab Congress politics Congress leadership favour in Amarinder singh green signal to preparation Punjab Assembly elections and displeasure with Navjot Singh Sidhu
कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

कांग्रेस नेतृत्व ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह को फील्डिंग सजाने की हरी झंडी दिखा दी है। वहीं, नवजोत सिंह सिद्धू के साथ नाराजगी के बाद भी खड़ा दिख रहा गांधी परिवार फिलहाल कोई भी फैसला लेने से पीछे हट गया है। गांधी परिवार के दम पर कैप्टन को खुली चुनौती देने उतरे सिद्धू हाल की बयानबाजी के चलते हिट विकेट हो गए हैं।

विज्ञापन


तीन सदस्यों की कमेटी के सामने पहुंचे कैप्टन ने यूं तो चुनाव की तैयारियों पर लंबी चर्चा की, लेकिन सिद्धू के बयानों पर कड़ी नाराजगी जताई। कैप्टन ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसी बयानबाजी से पार्टी का नुकसान हो रहा है। राज्य के प्रभारी और समाधान कमेटी के सदस्य हरीश रावत ने भी सिद्धू की बयानबाजी के समय को उचित नहीं ठहराया है। उन्होंने कहा, सिद्धू में काबिलियत है। कांग्रेस में धीरज रखने का फल मिलता है।
विज्ञापन


उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। प्रभारी के बयान से साफ है पार्टी नेतृत्व सिद्धू की सार्वजनिक बयानबाजी पर अब और छूट नहीं देने के मूड में नहीं है। अब सिद्धू की क्या भूमिका रहेगी, ये फैसला भी कैप्टन और कमेटी के सदस्यों को ही करना है। हालांकि, कैप्टन को सभी को साथ लेकर पंजाब के मुद्दों को सुलझाने के लिए बनाई गई कमेटी को नेतृत्व ने चुनाव तक विस्तार दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


असंतुष्टों को संदेश, पंजाब में कैप्टन ही बॉस
मल्लिकार्जुन खरगे, जयप्रकाश अग्रवाल और प्रभारी हरीश रावत की कमेटी अब कैप्टन के साथ चुनावी मुद्दों, कमेटियों और रणनीति बनाने पर काम करेगी। मंगलवार को कमेटी के साथ कैप्टन की चार घंटे तक हुई बैठक के बाद नेतृत्व ने साफ तौर पर असंतुष्ट नेताओं को संदेश दिया है कि पंजाब में कैप्टन ही सर्वेसर्वा और बॉस हैं।


हालांकि, कमेटी के सदस्य चुनाव में सिद्धू के बेहतर इस्तेमाल के पक्षधर हैं और कैप्टन से उनकी दूरियों को कम करने की भी रणनीति बनाई जा रही है। पंजाब के सांसदों में गुरजीत सिंह औजला और फतेहगढ़ साहिब के विधायक कुलजीत सिंह नागरा के साथ राज्य के कुछ नेता भी राहुल गांधी से मिलने पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed