फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pune Rs 25 lakh looted by gang after opening fire at angadia office

Maharashtra: पुणे के कुरियर ऑफिस में 25 लाख की लूट, अलीबाग में घूस लेने के मामले में तहसीलदार गिरफ्तार

Sat, 12 Nov 2022 07:28 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 12 Nov 2022 07:28 PM IST
सार

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नामदेव चव्हाण ने बताया कि पांच अज्ञात लोग कुरियर फर्म के ऑफिस में घुसे। फर्म के मालिकों ने जब एक घुसपैठिए को बाहर निकालने की कोशिश की, तो उसके साथी ने ऑफिस के शीशे को तोड़ दिया। फिर एक राउंड फायरिंग की।

विज्ञापन
Pune Rs 25 lakh looted by gang after opening fire at angadia office
Loot demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पुणे के मार्केट यार्ड इलाके में लुटेरों के गिरोह ने एक कुरियर फर्म के ऑफिस में आग लगा दी और 25 लाख रुपये लूट लिए। घटना सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे हुई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नामदेव चव्हाण ने बताया कि पांच अज्ञात लोग कुरियर फर्म के ऑफिस में घुसे। फर्म के मालिकों ने जब एक घुसपैठिए को बाहर निकालने की कोशिश की, तो उसके साथी ने ऑफिस के शीशे को तोड़ दिया। फिर एक राउंड फायरिंग की। इसके बाद 25 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में पांच लोग ऑफिस के अंदर प्रवेश करते हुए दिख रहे हैं। पुलिस ने तलाशी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा, हमने आरोपियों का पता लगाने के लिए टीमों का गठन किया है। हम उस रास्ते के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रहे हैं, जहां से वे भागे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीबाग : रिश्वत लेने के मामले में तहसीलदार और सहयोगी गिरफ्तार
रायगढ़ जिले में भूमि विवाद को सुलझाने के लिए व्यक्ति से घूस लेने के आरोप में एक राजस्व अधिकारी और उसके सहोयगी को गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी। 

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर एसबी, नवी मुंबई की एक टीम ने शुक्रवार को अलीबाग के तहसीलदार के सहयोग को रिश्वत लेते पकड़ा। शिकायतकर्ता के मुताबिक, तहसीलदार ने अपने रिश्तेदारों के साथ भूमि विवाद के मामले में अपने पक्ष में फैसला सुनाने के लिए पांच लाख रुपये की मांग की थी। बातचीत के बाद आरोपी ने तीन लाख रुपये में समझौता कर लिया। 


उन्होंने आगे बताया, शुक्रवार को अलीबाग नगर परिषद कार्यालय के पास पैसे लेने के लिए तहसीलदार की ओर से सहयोगी पहुंचा। तभी उसे रिश्वत लेते पकड़ लिया गया। अधिकारी ने बताया कि बाद में पुलिस ने तहसीलदार को अलीबाग के पास गोंधलपाड़ा गांव से उनके निवास से गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed