{"_id":"5dd9e19e8ebc3e548e42f9d2","slug":"pune-rpf-saved-a-girl-from-being-sexually-harassment-near-aland-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे : आरपीएफ ने बचाई युवती की आबरू, बदमाश फरार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुणे : आरपीएफ ने बचाई युवती की आबरू, बदमाश फरार
Sun, 24 Nov 2019 07:19 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 24 Nov 2019 07:19 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : सोशल मीडिया
पुणे के पास रेलवे सुरक्षा बल ने एक युवती का यौन उत्पीड़न होने से बचा लिया। यह घटना शुक्रवार रात पुणे से करीब 21 किलोमीटर दूर स्थित अलंद रेलवे स्टेशन की है।
विज्ञापन
आरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि युवती अपने कुछ दोस्तों के साथ चारपहिया वाहन से वहां आई थी। इसके बाज 6-7 लोगों ने युवती और उसके दोस्तों के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। तलवार लिए बदमाशों को देख युवती के दोस्त वहां से भाग गए।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि बदमाश युवती को लेवल क्रॉसिंग गेट पर एक निर्जन केबिन में ले गए जहां उनकी मंशा युवती से दुष्कर्म करने की थी, लेकिन आरपीएफ की टीम पहुंचने के बाद बदमाशों को भागना पड़ गया।
विज्ञापन