फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pune plot scam: Former Industries Minister Khadses family had tied up with the land owner to get compensation

पुणे भूखंड घोटाला: पूर्व उद्योग मंत्री खडसे के परिजनों ने मुआवजा पाने के लिए जमीन मालिक से किया था करार

Sun, 26 Sep 2021 04:34 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 26 Sep 2021 04:34 PM IST
सार

राकांपा नेता व पूर्व उद्योग मंत्री एकनाथ खडसे से जुड़े पुणे के जमीन घोटाले को लेकर ईडी की चार्जशीट में बड़ा खुलासा हुआ है। यह करार खडसे के मंत्री रहते किया किया गया था।

विज्ञापन
Pune plot scam: Former Industries Minister Khadses family had tied up with the land owner to get compensation
पूर्व उद्योग मंत्री एकनाथ खडसे - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा से राकांपा में शामिल हुए पूर्व उद्योग मंत्री एकनाथ खडसे को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पुणे के बहुचर्चित जमीन घोटाला मामले में ईडी ने चार्जशीट दायर की है। इसमें आरोप लगाया गया है कि खडसे  के परिजनों ने  ने इस जमीन के पूर्व मालिक के वैध वारिसों के साथ समझौता किया था। इसका मकसद महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम  MIDC से मुआवजा पाना था।

विज्ञापन

बता दें, महाराष्ट्र के राकांपा नेता एकनाथ खडसे, उनकी पत्नी मंदाकिनी खडसे और दामाद गिरीश चौधरी ईडी के घेरे में हैं। तीन सितंबर को इस मामले में चार्जशीट दाखिल की गई है। इसमें एकनाथ खडसे, उनकी पत्नी मंदाकिनी खडसे और रविंद्र मुले और बेंचमार्क बिल्डकॉन प्रालि को आरोपी बनाया गया है। मामले में सात जुलाई को गिरीश चौधरी को गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने अब तक मामले में 5.73 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है।
विज्ञापन

खडसे व परिजनों के बारे में ईडी ने चार्जशीट में बड़ा खुलासा किया है। कहा गया है कि खडसे व उनके परिजनों ने पुणे में एमआईडीसी के भूखंड की औपचारिक बिक्री से ठीक पहले इसके मालिक के वारिसों से एक करार किया था। इसमें एमआईडीसी से मिलने वाला मुआवजा खडसे के परिजनों को देने की शर्त थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह समझौता 28 मार्च 2016 को प्लॉट के पूर्व मालिक अब्बास उकानी के कानूनी वारिस एम हसनैन जोएब उकानी और मंदाकिनी खडसे, गिरीश चौधरी के बीच किया गया था। इसमें जोएब उकानी 50 लाख रुपये लेकर प्लॉट को ट्रांसफर करने के लिए तैयार हो गए थे। गिरीश ने यह राशि जोएब के खाते में मार्च 2016 को ट्रांसफर की थी। ताकि एमआईडीसी से मुआवजे के रूप में 22.78 करोड़ रुपये की राशि उन्हें मिल सके।

इस तरह की गई हेराफेरी
ईडी के अनुसार जमीन का मुआवजा प्राप्त करने के इरादे से खडसे ने उद्योग मंत्री रहते हुए 12 अप्रैल 2016 को एक बैठक बुलाई। एमआईडीसी उनके अधीन ही आता था। आरोप है कि खडसे ने पद का दुरुपयोग करते हुए अधिकारियों को आदेश दिया कि इस जमीन को मालिक को वापस किया जाए और यदि यह वापस नहीं की जा सकती है तो भूमि अधिग्रहण अधिनियम के मुताबिक भूमि मालिक को मुआवजा दें। इस तरह मुआवजे का आदेश जारी करवा कर पद का दुरुपयोग किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed