फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pune Fadnavis reached Bageshwar Dham Baba satsang, said Sanatan Dharma connects everyone together

Pune: बागेश्वर धाम बाबा के सत्संग में पहुंचे फडणवीस, कहा- सभी को एक साथ जोड़ता है सनातन धर्म

Thu, 23 Nov 2023 12:19 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 23 Nov 2023 12:19 AM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ने सनातन धर्म के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए शास्त्री जी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से पूरा देश जाग रहा है। उन्होंने कहा, 'अगर भारत जागेगा, तो दुनिया जागेगी। 

विज्ञापन
Pune Fadnavis reached Bageshwar Dham Baba satsang, said Sanatan Dharma connects everyone together
देवेंद्र फड़णवीस - फोटो : Twitter

विस्तार

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने बुधवार को कहा कि सनातन धर्म में असमानता की कोई गुंजाइश नहीं है और प्राचीन आस्था देश को जोड़ने वाली शक्ति के रूप में काम करती है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को एक नया इतिहास लिखा जाएगा जब अयोध्या में आगामी मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। 

विज्ञापन


दरअसल, पुणे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता जगदीश मुलिक द्वारा आध्यात्मिक गुरु बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का सत्संग का आयोजन हो रहा था, जिसमें देवेंद्र फड़णवीस ने भी शिरकत की थी।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने सनातन धर्म के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए शास्त्री जी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से पूरा देश जाग रहा है। उन्होंने कहा, 'अगर भारत जागेगा, तो दुनिया जागेगी। हम अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसका गवाह बनने जा रहे हैं। 22 जनवरी को एक नया इतिहास रचा जाएगा जब भगवान राम का मंदिर (अयोध्या में) पूरा हो जाएगा'।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ लोग सनातन धर्म के बारे में दुष्प्रचार करते हैं और गलत तरीके से इसे 'जातिवाद' से जोड़ते हैं, लेकिन वे सनातन का अर्थ नहीं जानते। सनातन का अर्थ शाश्वत है और यही भारत का विचार है, जो हम सभी को एक साथ बांधता है, असमानता की कोई गुंजाइश नहीं है। 

गन्ने की ऊंची कीमतों की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन पर क्या बोले फड़णवीस
किसान नेता और पूर्व लोकसभा सांसद राजू शेट्टी द्वारा गन्ने की ऊंची कीमतों की मांग को लेकर शुरू किए गए आंदोलन के बारे में पूछे जाने पर, फड़नवीस ने कहा कि हर किसी को लगता है कि किसानों को उनके उत्पादों के लिए अच्छा रिटर्न मिलना चाहिए, लेकिन साथ ही, व्यावहारिक बाधाओं को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सहकारिता मंत्री समाधान निकालने का प्रयास कर रहे हैं।


बाद में फड़नवीस निकटवर्ती सोलापुर जिले के पंढरपुर शहर के लिए रवाना हुए, जहां उनका गुरुवार को कार्तिकी एकादशी के शुभ अवसर पर भगवान विट्ठल मंदिर में पूजा करने का कार्यक्रम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed