फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Devendra Fadnavis says discussion about the post of BJP National President has been started only by the media

Maharashtra: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की अटकलों पर फडणवीस ने लगाया विराम, बोले- सिर्फ मीडिया में चर्चा

Fri, 02 Aug 2024 11:06 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 02 Aug 2024 11:06 PM IST
सार

डिप्टी सीएम ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इसके बाद माना जा रहा था कि वह भाजपा के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकते हैं।

विज्ञापन
Devendra Fadnavis says discussion about the post of BJP National President has been started only by the media
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल होने की अटकलों को विराम दिया है। उन्होंने कहा कि यह केवल मीडिया की चर्चा है। बता दें कि डिप्टी सीएम ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इसके बाद माना जा रहा था कि वह भाजपा के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकते हैं। महाराष्ट्र के एक नेता ने कहा था कि वे बहुत प्रतिभाशाली और मिलनसार नेता हैं। पार्टी के संगठन से लेकर महाराष्ट्र सरकार में महत्वपूर्ण दायित्व संभाल चुके हैं। पार्टी और संघ के शीर्ष नेताओं से उनके संबंध भी बहुत अच्छे हैं। महाराष्ट्र में सरकार बनाने में भी उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है। बिहार के प्रभारी रहते हुए और कई राज्यों में उनका सांगठनिक नेतृत्व कौशल भी दिख चुका है। ऐसे में अध्यक्ष पद के लिए उनकी योग्यता पर कोई संदेह नहीं है। 
विज्ञापन

एमबीबीएस छात्रा ने कॉलेज डीन के कार्यालय से कूदकर दे दी जान

वर्धा के एक निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा ने कॉलेज के डीन कार्यालय से कूदकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक नागपुर की रहने वाली छात्रा सावंगी में दत्ता मेघे इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च से संबद्ध जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रही थी। उसकी उपस्थिति को लेकर समस्या थी और उसे कुछ परीक्षाओं में बैठने की अनुमति नहीं दी गई थी। इससे परेशान होकर छात्रा ने कॉलेज में चौथी मंजिल बने डीन कार्यालय से छलांग लगा दी। सिर में चोट लगने छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने हादसे में मौत होने का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गोंदिया में पुल ढहा

गोंदिया के अर्जुनी मोरगांव में नवेगांव-कोहलगांव-केशोरी रोड पर बना छोटा पुल गुरुवार रात को ढह गया। इसके बाद यहां से यातायात को डायवर्ट कर दिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि राहगीर की सूचना के बाद अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और यातायात को डायवर्ट किया गया। पुल करीब पांच दशक पुराना था और काफी कमजोर हो गया था। उपमंडल अधिकारी वरुणकुमार शहारे ने बताया कि पुल के किनारे एक छोटा सा नाला है। जो भारी बारिश के कारण धंस गया और वाहनों की आवाजाही के कारण कमजोर हो गया था।

विज्ञापन

अदालत ने जरांगे के खिलाफ रद्द किया गैर जमानती वारंट, 2013 में दर्ज कराई गई थी धोखाधड़ी की शिकायत

महाराष्ट्र में पुणे की एक अदालत ने धोखाधड़ी मामले में कार्यकर्ता मनोज जरांगे के खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट को रद्द कर दिया। न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत ने 2013 में धोखाधड़ी के एक मामले में जरांगे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। दरअसल, 23 जुलाई को वह अदालत में पेश नहीं हो पाए थे। उन्हें शुक्रवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जरांगे के वकील हर्षद निंबालकर ने गैर जमानती वारंट को रद्द करने की मांग करते हुए एक आवेदन दायर किया। 

अदालत ने वकील हर्षद निंबालकर के आवेदन को स्वीकार कर लिया और जरांगे के खिलाफ गैर जमानती वारंट को रद्द कर दिया। बता दें कि जरांगे और अन्य दो के खिलाफ 2013 में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 406 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जरांगे और सह-आरोपी ने 2012 में शिकायतकर्ता से संपर्क किया था और उसे 30 लाख रुपये की पेशकश की थी।हालांकि, 16 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया था और शेष रुपये को लेकर कुछ विवाद हो गया, जिसे लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद ही अदालत ने पुलिस को मामला दरिज करने के लिए कहा था।

पत्नी की हत्या करने बाद सेल्समैन ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान

मुंबई के गोरेगांव में एक सेल्समैन ने अपनी फिजियोथेरेपिस्ट पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने इमारत से कूदकर  जान दे दी। पुलिस ने बताया कि जिम उपकरण विक्रेता किशोर पेडनेकर अवसाद में थे। उनकी पत्नी राजेश्री फिजियोथेरेपिस्ट थीं। पेडनेकर का शव टोपीवाला हवेली के सामने सड़क पर पड़ा हुआ मिला। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के बारे में सूचित करने के लिए उनकी पत्नी को कॉल किया गया, लेकिन जवाब नहीं मिला और दंपती के फ्लैट पर ताला लगा हुआ था। पेडनेकर के गले में पड़े लॉकेट में फ्लैट की चाबी थी।पुलिस ने बताया कि जब फ्लैट खोला गया तो पेडनेकर की पत्नी राजेश्री का शव हॉल में पड़ा था। दिल्ली में काम करने वाले दंपती के बेटे को मौत की जानकारी दे दी गई है। गोरेगांव पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed