फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pune Cops question Rohini Khadse in drugs bust case registered against husband

Drugs Case: पुलिस ने रोहिणी खडसे से की पूछताछ, पति के खिलाफ दर्ज 'ड्रग्स' केस में कार्रवाई; जानें पूरा मामला

Tue, 07 Oct 2025 03:51 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 07 Oct 2025 03:51 AM IST
सार

पुणे में ड्रग्स मामले की जांच में सोमवार को एनसीपी (एसपी) नेता रोहिणी खडसे का बयान दर्ज किया गया। उनके पति प्रांजल खेवलकर सहित छह अन्य को 27 जुलाई को खाराडी इलाके में छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने कोकीन, मारिजुआना और शराब जब्त की थी। प्रांजल को 25 सितंबर को जमानत मिली थी। मामला अभी कोर्ट में चल रहा है।

विज्ञापन
Pune Cops question Rohini Khadse in drugs bust case registered against husband
रोहिणी खडसे। - फोटो : फेसबुक/Adv Rohini Eknathrao Khadse

विस्तार

पुणे में ड्रग्स मामले को लेकर चल रहे सियायी गर्माहट के बीच पुणे पुलिस ने सोमवार को एनसीपी (एसपी) नेता रोहिणी खडसे का बयान दर्ज किया। यह कार्रवाई एक ड्रग्स पार्टी के मामले में हुई है, जिसमें उनका पति प्रांजल खेवलकर आरोपी हैं। रोहिणी खडसे जो पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे की बेटी भी हैं, पुलिस द्वारा जारी नोटिस पर पुणे पुलिस आयुक्तालय पहुंचीं।

विज्ञापन

बता दें कि इस मामले में प्रांजल खेवलकर और छह अन्य को 27 जुलाई को पुणे के खाराडी इलाके में क्राइम ब्रांच ने एक स्टूडियो अपार्टमेंट पर छापा मारकर गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस दौरान कोकीन, मारिजुआना, हुक्का और शराब की बोतलें जब्त की थीं। प्रांजल को 25 सितंबर को जमानत मिली थी, जबकि आरोपपत्र के साथ एफएसएल रिपोर्ट भी कोर्ट में जमा की गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Pune: विदेश भागा गैंगस्टर निलेश घायवाल? एक्शन में पुलिस; फर्जी पासपोर्ट बनाने और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल फोन से मैसेज हटाने के मामले में पूछताछ
क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रोहिणी खडसे ने नोटिस के जवाब में पुलिस के सामने उपस्थित होकर पूछताछ की। उनसे खेवलकर के मोबाइल फोन से संदेश हटाए जाने के संबंध में सवाल किए गए।सूत्रों के अनुसार, खेवळकर के कब्जे से जब्त मोबाइल फोन किसी और के नाम पर रजिस्टर था। जांच के दौरान फोन में इस मामले से जुड़े अहम सबूत मिले थे, लेकिन साइबर एक्सपर्ट्स ने पाया कि फोन का डेटा बाद में मिटा दिया गया।

ऐसे में पुलिस के मुताबिक, खेवलकर की गिरफ्तारी के बाद उसी नंबर का एक नया सिम कार्ड लिया गया और इसे एक नए फोन में लगाकर व्हाट्सएप फिर से एक्टिवेट किया गया, जिससे जब्त फोन का डेटा डिलीट हो गया।इस मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:- S Jaishankar: 'पड़ोसी अच्छे हों या नहीं, भारत अब तुलना से आगे बढ़ चुका है', जयशंकर ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed