फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pune car crash case supriya sule target devendra fadnavis said those in power can pressure police

Pune Car Crash: 'जो सत्ता में हैं, वे पुलिस पर दबाव बना सकते हैं', सुप्रिया सुले ने फडणवीस पर साधा निशाना

Thu, 23 May 2024 07:09 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 23 May 2024 07:09 PM IST
सार

सुप्रिया सुले ने कहा 'फडणवीस ने मीडिया को बताया कि पुलिस को राजनीतिक दबाव में नहीं आना चाहिए। मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि कौन पुलिस पर दबाव बना रहा है और कैसे इतने घृणित अपराध के बाद भी किशोर को जमानत मिल गई।'

विज्ञापन
Pune car crash case supriya sule target devendra fadnavis said those in power can pressure police
सुप्रिया सुले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सांसद और एनसीपी (एसपी) नेता सुप्रिया सुले ने गुरुवार को राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग सत्ता में हैं, वे पुणे हादसे में पुलिस पर दबाव बना सकते हैं। मीडिया से बात करते हुए सुले ने फडणवीस के पुणे दौरे पर सवाल उठाए। सुप्रिया सुले ने कहा 'फडणवीस ने मीडिया को बताया कि पुलिस को राजनीतिक दबाव में नहीं आना चाहिए। मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि कौन पुलिस पर दबाव बना रहा है और कैसे इतने घृणित अपराध के बाद भी किशोर को जमानत मिल गई।'
विज्ञापन


दो इंजीनियर्स की गई थी जान
पुणे में रविवार तड़के एक तेज रफ्तार पोर्श कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी। इस टक्कर के चलते बाइक सवार दो इंजीनियर्स की मौत हो गई थी। पुलिस का कहना है कि कार एक नाबालिग चला रहा था और घटना के वक्त वह नशे में था। आरोपी नाबालिग एक रियल एस्टेट बिल्डर का बेटा है। हादसे के कुछ ही घंटे बाद नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड की तरफ से जमानत दे दी गई, जिस पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों की नाराजगी से सरकार पर दबाव बना और आनन-फानन में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पुणे पहुंचे और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। फिलहाल आरोपी नाबालिग को 5 जून तक किशोर न्याय बोर्ड के ऑब्जर्वेशन होम में रखा गया है और आरोपी के पिता को 24 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


सुप्रिया सुले ने उठाए सवाल
सुप्रिया सुले ने दावा किया कि एनसीपी विधायक सुनील टिंगारे ने इस मामले में हस्तक्षेप किया था। शिवसेना यूबीटी भी इस मामले को उठा चुकी है। सुले ने कहा 'मैं जानना चाहती हूं कि किस तरह से सुनील टिंगारे की मदद से नाबालिग को जमानत मिली। राज्य सरकार असंवेदनशील है और फिर चाहे वो शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले हो, पुणे में ड्रग्स मिलने का या फिर डोंबीवली एमआईडीसी का, सरकार इन मुद्दों को सुलझाने में रुचि नहीं ले रही है।' जब सुप्रिया सुले से पूछा गया कि क्या उन्होंने इस मामले में अजित पवार से बात की है तो सुले ने कहा कि उन्होंने बीते कई दिनों से अजित पवार से बात नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed