फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pune: 16 dogs were poisoned, 4 burned alive

पुणे: कुत्तों के साथ बर्बरता, 16 को दिया जहर, चार को किया आग के हवाले

Wed, 04 Oct 2017 01:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Wed, 04 Oct 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
Pune: 16 dogs were poisoned, 4 burned alive

पुणे में कुत्तों के साथ बर्बरता और क्रूरता का हृदयविदारक मामला सामने आया है। मामला पैन कार्ड रोड के पास का है, जहां चार कुत्तों को पहले तो रस्सी से बांधकर बेरहमी से घसीटा गया और फिर उन्हें जिंदा जला दिया गया। इसके अलावा भी इलाके में 16 अन्य कुत्तों को जहर देकर मारा गया है। 

विज्ञापन


इस घटना से पुणे में पशु प्रेमियों को बहुत दुख पहुंचा है। एएसीटी इंडिया नाम की एक एनजीओ को जांच के दौरान कुत्तों के शव के कुछ टुकड़े मिले हैं, जिससे पता चलता है कि उन्हें किस बर्बरता के साथ मारा गया है। 
विज्ञापन


पढ़ें: ...तो इस तरह से माओवादियों की चंगुल से बच निकली 13 साल ...
विज्ञापन
विज्ञापन


एनजीओ ने बताया कि जितने शव मिले हैं उससे कहीं ज्यादा कुत्तों को मारा गया है। जांच के दौरान कई कुत्तों के कंकाल झाड़ियों में मिले। एनजीओ की शिकायत के बाद पुलिस ने 28 अगस्त को पंचनामा कर लिया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बुधवार को मामले में एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। 

नजदीक के ऑफिस के लोगों पर शक

Pune: 16 dogs were poisoned, 4 burned alive

एएसीटी इंडिया की प्रतिनीधि नीना राय ने घटना स्थल का जायजा लिया था। उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को मामले की जानकारी होने पर हमने पुलिस को इसकी सूचना दी। जब हम लोगों से इस बारे में बात कर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने बताया की पास के ही एक ऑफिस के कर्मचारियों ने ये काम किया है। 

उन्होंने पहले चार कुत्तों को बांधकर रखा, फिर उन्हें 50 मीटर तक घसीटा और उनके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। 

राय ने बताया कि कुत्तों की केवल हड़ियां ही मिली थी, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हालांकि लोगों ने बताया कि आग लगने के बाद कुत्ते मरे या नहीं ये उन्होंने नहीं देखा, लेकिन वह बुरी तरह से झुलस गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed