फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pulwama Terror Attack: Pakistan called its high commission back for talks

पुलवामा आतंकी हमला: पाकिस्तान ने अपने उच्चायुक्त को वापस बुलाया

Mon, 18 Feb 2019 12:27 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 18 Feb 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack: Pakistan called its high commission back for talks
पाकिस्तानी उच्चायुक्त सोहेल महमूद

पुलवामा आंतकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में खटास आ गई है। देश के लोग पाकिस्तान को इस कायराना हरकत का जवाब देने की मांग कर रहे हैं। तनाव को देखते हुए पाकिस्तान ने भारत से अपने उच्चायुक्त सोहेल महमूद को वापस बुला लिया है। उन्हें सलाह मशविरा के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन


महमूद पाकिस्तान के लिए रवाना हो चुके हैं। महमूद के देश वापस जाने की पुष्टि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने की है। पाक विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा, 'हमने परामर्श के लिए भारत में अपने उच्चायुक्त को वापस बुला लिया है। वह आज सुबह दिल्ली से रवाना हो चुके हैं।'
विज्ञापन


इससे पहले भारत सरकार ने पाकिस्तान से अपने उच्चायुक्त अजय बिसारिया को 15 फरवरी को वापस बुला लिया था। पाकिस्तान को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आंतकी हमले के बाद सख्त कूटनीतिक संदेश देने की रणनीति तैयार करने के लिए उन्हें देश वापस बुलाया गया था। बिसारिया से विदेश मंत्री ने परामर्श की और इसके बाद उनके माध्यम से पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को सख्त संदेश दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि पुलवामा में सीआरपीएफ कैंप पर हुए हमले का पाकिस्तान के साथ संबंधों पर गहरा असर पड़ सकता है। भारत ने एक बार फिर अपने संकल्प को दोहराया है कि जबतक सीमा पार से आतंकवाद पर लगाम नहीं कसती, पड़ोसी देश के साथ वार्ता समेत अन्य शांति प्रयास नहीं शुरू किए जा सकते। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed