फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pulwama Attack, one month complete, 18 terrorist dead, 16 Army Personnel Martyred

पुलवामा आतंकी हमला: आज एक महीना पूरा, अब तक 18 आतंकी ढेर, 16 जवान भी शहीद

Thu, 14 Mar 2019 10:09 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 14 Mar 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
Pulwama Attack, one month complete, 18 terrorist dead, 16 Army Personnel Martyred
पुलवामा आतंकी हमला (फाइल फोटो)
पुलवामा में सीआरपीएफ की बस पर हुए आत्मघाती हमले का आज एक महीना पूरा हो गया। इसके बाद से शुरू किए गए आतंक रोधी अभियानों में कुल 18 आतंकियों को सेना ने ढ़ेर कर दिया जिसमें हमले के दोनों मास्टरमाइंड कामरान और मुदस्सिर भी शामिल हैं। जानिए पिछले एक महीने में घाटी में कैसे रहे हालात-
विज्ञापन

पाक ने 80 बार किया संघर्षविराम का उल्लंघन

पुलवामा आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तानी फौज ने एलओसी पर 80 बार संघर्षविराम का उल्लंघन कर चुकी है। लेकिन, हर बार भारतीय सेना ने उसे मुंहतोड़ जवाब दिया है। इसमें उसको भारी नुकसान भी उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

26 बार हुई आतंकियों से मुठभेड़

इस दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच 26 बार से भी ज्यादा मुठभेड़ हो चुकी है। सेना ने पुलवामा आतंकी हमले के 100 घंटे के भीतर ही मास्टरमाइंड कामरान को मार गिराया था। जबकि त्राल में हुए मुठभेड़ में पाक से आरडीएक्स लाने वाला मुदस्सिर भी मारा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 18 आतंकी ढेर

सुरक्षाबलों ने आंतकरोधी कार्रवाई के दौरान पिछले एक महीने में 18 आतंकियों को मार गिराया है। इसमें 8 पाकिस्तानी आतंकी थे। घाटी में 14 फरवरी तक 56 जैश आतंकी थे अब 38 आतंकी बचे हैं। इसमें 23 पाकिस्तानी आतंकी हैं।

सुरक्षाबलों ने खोए 16 जाबांज

Pulwama Attack, one month complete, 18 terrorist dead, 16 Army Personnel Martyred
फाइल फोटो
आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों को भी नुकसान उठाना पड़ा है। पिछले एक महीने में घाटी में 16 जवान शहीद हुए हैं। जबकि कुछ अन्य घायल भी हैं।

हाईअलर्ट पर सेना 

पुलवामा हमले के बाद से ही बार्डर पर भारतीय सेना अलर्ट मोड पर आ गई है। सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच चौकसी को बढ़ा दिया गया है। ऐसी आशंका जताई जा रही थी कि पाक सेना की बैट टीम हमला कर सकती है जिसे लेकर भारतीय सुरक्षाबल अलर्ट मोड पर हैं।

वायुसेना भी ऑपरेशनल मोड में

बालाकोट सहित तीन अन्य स्थानों पर भारत द्वारा एयर स्ट्राइक और पाक एयरफोर्स का भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश को लेकर भारतीय वायुसेना भी अलर्ट मोड पर है। एक तरफ जहां फाइटर प्लेन पूरी तरह से कॉम्बेट उड़ान पर हैं। वहीं, दूसरी तरफ एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल और गन्स किसी भी विपरीत परिस्थिति के लिए तैयार हैं।

हमले के बाद ट्रंप का बयान, अमेरिका भारत के साथ हुआ खड़ा

Pulwama Attack, one month complete, 18 terrorist dead, 16 Army Personnel Martyred
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Instagram
हमले के तुरंत बाद अमेरिका ने भारत के साथ आंतक के विरुद्ध खड़े होने का संकल्प दोहराया। ट्रंप ने कम से कम दो बार मीडिया से बातचीत के दौरान यह कहा कि भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव के कारण कुछ बड़ा होने वाला है। इसके ठीक बाद भारत ने पाक के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। विंग कमांडर अभिनंदन को सुरक्षित रिहा कराने में भी अमेरिका का अहम योगदान रहा। इस दौरान भी ट्रंप ने कहा कि जल्द खुशखबरी मिल सकती है। इसके बाद पाक ने विंग कमांडर अभिनंदन को छोड़ दिया।

बाद में यह जानकारी मिली थी कि अभिनंदन की रिहाई के लिए अमेरिका ने पाक पर दबाव बनाया था। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और चीफ ऑफ स्टॉफ ने पाक सेना से दो टूक कहा था कि अभिनंदन की रिहाई न करना विवाद को बढ़ाने के रूप में देखा जा रहा है। जिससे पाक सेना दबाव में आई। 

ब्रिटेन ने भी पाक सेनाध्यक्ष से बातचीत कर विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा करने का फरमान दिया। 

भारत ने बालाकोट समेत कई स्थानों पर की एयर स्ट्राइक

Pulwama Attack, one month complete, 18 terrorist dead, 16 Army Personnel Martyred
मिराज विमान
पाक में चल रहे आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए भारतीय वायुसेना ने पाक के खैबर पख्तूनख्वा में स्थित बालाकोट समेत पीओके के कम से कम दो स्थानों पर हवाई हमला किया। इसमें भारत के मिराज 2000 विमानों ने जैश के ठिकानों पर गाइडेड बम गिराए। जिसकी पहली जानकारी खुद पाक सेना ने दुनिया को दी।

इसके बाद पाक एयरफोर्स द्वारा किए गए जवाबी कार्रवाई को भारत की चौकन्नी वायुसेना ने नाकाम बना दिया। इसी दौरान डॉग फाइट में विंग कमांडर अभिनंदन ने पाकिस्तानी एफ 16 को मार गिराया। बाद में उन्हें पाक सेना द्वारा बंदी बना लिया गया था।

बुधवार को पाक वायुसेना के दो विमानों को पीओके में सुपरसोनिक रफ्तार से आते देख भारतीय एयर डिफेंस और लड़ाकू जहाज हरकत में आ गए। जिसके बाद पाकिस्तानी विमान वापस लौट गए।

दुनिया के कई देश भारत के साथ

आतंकवाद के मुद्दे पर भारत के पड़ोसी देश सहित दुनिया के कई देश भारत के साथ खड़े हुए। जहां न्यूजीलैंड की संसद में प्रस्ताव पेश कर पुलवामा आतंकी हमले की निंदा की गई। वहीं, इजराइल ने किसी भी हद तक जाकर भारत की मदद करने की बाद को दोहराया। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस ने यूएनएससी में आंतकी मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी के रूप से सूचीबद्ध करने के लिए प्रस्ताव भी पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed